2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मिथुन तक को विशेष लाभ देगा नया साल

साल 2023 का राशिफल: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। जिसके ठीक बाद जनवरी से नया साल 2023 शुरु होने वाला है। ऐसे में नए साल को लेकर लोगों में कई तरह की आशाएं बनी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए नया साल 2023?

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 11, 2022

mesh_to_mithun_1.jpg

Year 2023 Ka Rashifal: साल 2023 चंद ही दिनों बाद अपने समापन पर पहुंचने वाला है। ऐसे में इसके ठीक बाद से नए साल 2023 का उदय होगा। आने वाले नए साल को लेकर लोगों के मन में अनेक आशाओं ने अभी से जन्म लेना शुरु कर दिया है।

दरअसल हर दिन सप्ताह व माह की तरह ही हर साल का राशिफल बदलता रहता है। हर रोज होने वाले ग्रहों की दिशा व दशा में परिवर्तन ही इसके कारक होते हैं। और हर साल कई ग्रहों का बड़ा परिवर्तन कई लोगों के जीवन में उथलपुथल ला देता है। तभी तो हम देखते हैं कि पिछले साल जो जातक बड़े आराम से रह रहा था अचानक नए साल के शुरु होते ही उसके हालात खराब होने लगते हैं। या जो जातक पिछले साल काफी परेशान था वह अचानक ही नए साल के आगमन के बाद से लगातार तरक्कियों को छूते हुए आगे बढ़ता जा रहा है। यहां ये जान लें कि ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती हैं।

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। वहीं ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन जातक की हर स्थिति में बदलाव लाने का कार्य करती है। ग्रहों में होने वाले यही परिवर्तन जातक को उपर से नीचे या नीेचे से उपर ले जाने का कार्य करते हैं। दरअसल साल का राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार साल 2023 मेष, वृषभ व मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा?

साल 2023 मेष राशिफल Aries Yearly Horoscope 2023
आपके लिए साल 2023 अच्छा हो सकता है, इसका कारण ये है कि इस साल के ग्रह आपके लिए काफी अनुकूल दिख रहे हैं। जनवरी में शनि का मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में जाना आपकी स्थिति में उलटफेर हो सकता है, खासकर आर्थिक मामलो में। आपकी राशि के वेतनभोगी व्यक्ति से व्यवसायी तक हर किसी को इस दौरान कुछ बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। आपके प्रयास इस समय सफल होते दिख रहे हैं, और धन भी अब आपकी ओर आ रहा है। अप्रैल में, बृहस्पति का मेष राशि में प्रवेश आपको और अधिक आध्यात्मिक बना सकता है। जबकि पहले भाव में राहु का गोचर सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। वहीं 7वें भाव का केतु आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में संघर्ष और तर्क-वितर्क को घोल सकता है।

साल 2023 वृषभ राशिफल Taurus Yearly Horoscope 2023
साल 2023 में वृषभ राशि वालों के लिए में मिली-जुली संभावनाएं हैं। भाग्य अच्छा होने के चलते आपकी लंबित परियोजनाओं के पूर्ण होने की संभावना है। शनि के दशम भाव से अपनी ही राशि में गोचर के चलते वेतनभोगी जातक अच्छी प्रगति कर सकते हैं, और व्यापारियों को व्यापार में उछाल मिल सकता है।

कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर पद मिल सकता है। आर्थिक रूप से 21 अप्रैल तक अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है, क्योंकि धन कमाने के अवसर बड़ी मात्रा में आपको मिल सकते हैं। वहीं 22 अप्रैल से बृहस्पति द्वारा 12वें भाव में गोचर करने से आपको बड़े निवेश करने से बचना होगा, इसका कारण ये है कि इस समय आपके ख़र्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। वहीं 12वें भाव का राहु कुछ अप्रत्याशित समस्याएं खड़ी कर सकता है। इस समय आप कुछ ऐसे कार्य कर सकते हैं जो आपके द्वारा बनाई गई हर चीज को नुकसान पहुंचाएंगे। परंतु इस समय केतु ही आपको मुश्किलों से बचाता दिख रहा है। प्रेम और दांपत्य जीवन साल 2023 में बहुत अशांत हो सकता है। छठे भाव का केतु आपको अपने शत्रुओं की तुलना में बेहतर स्थिति में रखता दिख रहा है।

साल 2023 मिथुन राशिफल Gemini Yearly Horoscope 2023
साल 2023 मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने की संभावना है। 9वें घर में शनि की गोचर आपकी विशेष मदद करता दिख रहा है। 11वें भाव में राहु आर्थिक वृद्धि देगा। जिसके कारण इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। पंचम भाव में केतु प्रेम संबंधों में समस्या पैदा करेगा। उचित होगा कि इस समय दोस्तों पर ज्यादा भरोसा न करें। शनि आपको अपने दम पर रहने के लिए प्रेरित करेगा। मंगल और शुक्र का भी साथ आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वेतनभोगी जातकों और व्यापारियों को 10वें घर में बृहस्पति अच्छा लाभ देता दिख रहा है। इंक्रीमेंट और प्रमोशन की संभावना के बीच प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही लोग आपको अधिक सम्मान देंगे।

Must Read- Astrology 2023: नए साल की फरवरी 2023 की फरवरी में ग्रहों की उलटफेर से बदलेगी किस्‍मत