मेष राशि (Aries)
निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है, खूब लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य के लिए कुछ सलाह मशवरा कर सकते हैं। अटके हुए कार्यों को गति देने की कोशिश करें।
वृषभ राशि (Taurus)
कारोबारी योजनाओं में कुछ अड़चनें आ सकती हैं जिससे काम की गति भी धीमी पड़ जाएगी। सेवक सुखों में वृद्धि होगी। अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति के लिए खर्चा करेंगे। अपने लिए थोड़ा समय निकालेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए फलदायी है। पिताजी द्वारा दी गई पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। व्यापारियों को अपने काम में आ रही समस्याओं से निपटने के लिए किसी अनुभवी की सलाह की जरूरत पड़ेगी। संपत्ति संबंधी विवाद से जुड़े कानूनी फैसले में इंतजार करना पड़ सकता है।