4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 8 August 2022: सावन के आखिरी सोमवार पर वृषभ और कर्क समेत इन राशि वालों पर बरसेगी शिवजी की असीम कृपा

8 August 2022 Horoscope: आज सोमवार के दिन तुला राशि वालों की आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि वालों को सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। आइए जानते सभी मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा आज का दिन...

2 min read
Google source verification
today horoscope, 8 august 2022 rashifal, aaj ka rashifal in hindi, dainik rashifal, daily horoscope prediction, aaj ka love rashifal, business horoscope today,

Rashifal 8 August 2022: सावन के आखिरी सोमवार पर वृषभ और कर्क समेत इन राशि वालों पर बरसेगी शिवजी की असीम कृपा

ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आज 8 अगस्त 2022 को सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए नौकरी और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से खास होने वाला है तो कुछ राशि वाले सेहत से परेशान रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): साहित्य के क्षेत्र से जुड़े मेष राशि वाले जातक आज अपनी कल्पना शक्ति से नए काम को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। निवेश का फायदा होगा। धन खर्च बढ़ सकता है।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज मन भावुक होगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। दफ्तर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): कर्क राशि वाले लोगों को आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे। शुभ रंग गुलाबी है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): कथनी और करनी में समानता रखें। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। धन लाभ हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आत्मविश्वास से व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज दोस्तों से मुलाकात होने पर अच्छा महसूस करेंगे। जरूरी काम में थोड़ा विलंब आ सकता है लेकिन बाद में पूर्ण होने से शांति मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करें। नौकरीपेशा लोग दफ्तर में किसी से धोखा खा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अपने व्यवसाय पर ध्यान देकर ही लाभ कमा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज के दिन खान-पान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। अपनी वाणी पर संयम रखें। अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज के दिन संतान से जुड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। माता की सेहत बेहतर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज के दिन अपने रिश्तेदार या दोस्तों से मुलाकात करके खुशी की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में तनाव पैदा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। व्यापार में लाभ होंगे। सेहत का ख्याल रखें। जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। आज के दिन मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: Sawan Somvar Vrat Katha: सावन का आखिरी सोमवार कल, व्रत में ना भूलें इस कथा को पढ़ना

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग