
horoscope today may 11, 2023, read your daily astrological predictions, daily horoscope, today horoscope, guruwar ka rashifal, aaj ka rashifal: गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ लें। उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता पं. चंदन श्याम नारायण व्यास यहां आपको आपकी राशि के अनुसार आपको बता रहे हैं कि गुरुवार का दिन यानी आज का दिन आपके लिए कितना खास होने वाला है। किस राशि के लोगों को आज अपने ससुराल से खुशखबरी मिलने जा रही है और किसका बिजनेस विदेश में अपनी जड़ें जमाने वाला है, कॅरियर से लेकर आपकी हेल्द, इन्वेस्टमेंट और कानूनी मामलों में किस राशि के लोगों की स्थिति कैसी रहने वाली है? पाइए अपने सारे सवालों के जवाब... आज के राशिफल में...
मेष
सरकारी कार्यों में खर्च करेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।
वृषभ
पारिवारिक सोहाद्र्र बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में परिवर्तन के योग बने हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे।
मिथुन
अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।
कर्क
अपने सहकर्मियों से विनम्र बनें। विदेश में बिजनेस जमाना चाहते हैं तो आपकी योजना सफल होने के योग हैं। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
सिंह
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीडि़त रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।
कन्या
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवार जनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
तुला
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने दोस्तों से मिलेंगे। निवेश से लाभ संभव।
वृश्चिक
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने-पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।
धनु
आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्क रहें। सोच-समझ कर ही निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
मकर
समय रहते कार्यों को पूरा करेंगे। लंबे समय से जमीन से संबंधित कोई काम रुका हुआ है, तो उस पर ध्यान दें, लापरवाही बिल्कुल न करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
मीन
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपको कार्यस्थल पर वास्तु के अनुसार परिवर्तन कराना चाहिए। इससे लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
Updated on:
10 May 2023 05:02 pm
Published on:
10 May 2023 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
