राशिफल

June Masik Rashifal Prediction : जून में मिथुन धनु सहित इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, हर क्षेत्र से मिलेगी खुशखबरी

June Rashifal 2023: साल का छठा महीना (Masik Rashifal) जून अधिकतर राशियों के लिए शुभफलदायक है। इस महीने सूर्य, बुध, मंगल राशियों का गोचर होगा, जबकि शनि की चाल अपनी ही राशि में उल्टी होने वाली है। ये घटनाएं कई राशि के जातकों के लिए सौगात लेकर आ रहीं हैं। जून मासिक राशिफल (June Masik Rashifal) में आइये जानते हैं कि जून महीने में किस राशि के सितारे बुलंद (monthly horoscope) हैं।

4 min read
May 25, 2023
जून 2023 का राशिफल

मेष मासिक राशिफल
जून मासिक राशिफल (monthly horoscope june) के अनुसार यह महीना शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों विद्यार्थियों आदि के लिए विशेष लाभकारी साबित होने वाला है। इस महीने मेष राशि के जातकों पर किस्मत मेहरबान रहेगी और उनकी मेहनत का शुभ परिणाम उन्हें मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहना होगा। इसके अलावा इस महीने वैवाहिक जीवन में चुनौतियां आ सकती है। पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आने की आशंका है, विचारों में तालमेल बनाने की कोशिश करनी होगी। इस महीने कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है।

वृषभ जून राशिफल
जून के महीने में वृषभ राशि के लिए जातकों का करियर परवान चढ़ेगा, इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। इस दौरान वृषभ राशि वालों को थोड़ी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि इस महीने वृषभ राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। इस महीने पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से जून दूसरा हफ्ता वृषभ राशि के जातकों के अनुकूल रहेगा।

मिथुन जून राशिफल
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना भाग्यशाली बनाने वाला है। इस महीने मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। इस अवधि में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी भी मिल सकती है। इस महीने के दूसरे पखवाड़े में आपका करियर बुलंदियां छुएगा। मिथुन राशि के जातकों पर इस महीने लक्ष्मीजी मेहरबान रहेंगी और उनको धन लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना आपके लिए थोड़ा मुश्किल वाला है। खासतौर पर कंधों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। इस महीने आपके लव की गाड़ी आगे बढ़ सकती है। नौकरी में वेतनवृद्धि और नई जॉब मिलने की संभावना है।


कर्क मासिक राशिफल
जून का महीना कर्क राशि के जातक के लिए चुनौतीपूर्ण है। साल के छठें महीने में व्यापार में प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। इस समय लाभ में भी कमी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। इस महीने कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इस समय चंद्रमा की इस राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव भी आएंगे।

सिंह मासिक राशिफल
सिंह राशि के जातक साल के छठे महीने में निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। इससे इन्हें सफलता भी मिलेगी। सिंह राशि वालों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। यह सिंह राशि के लोगों के लिए लाभकारी भी होगा। इस महीने सिंह राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा, और करियर में उन्नति होगी। व्यापारिक मामलों के लिए जून का महीन उत्तम रहने वाला है। इस महीने आपको धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, स्वास्थ के लिहाज से जून अच्छा रहेगा।


मासिक कन्या राशिफल
2023 का छठा महीना कन्या राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा. लंबे समय से लंबित कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा। कामकाज में आपकी प्रतिबद्धता दिखेगी, आप समर्पण और मेहनत से काम करते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा और इस महीने आपको करियर में उन्नति मिलेगी। योजना बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी।


तुला मासिक राशिफल
जून मासिक राशिफल संकेत कर रहा है कि तुला राशि के जातकों के लिए साल 2023 का छठा महीना सामान्य रहेगा। धन के मामले में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। तुला राशि के जातकों को इस महीने खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। इस महीने तुला राशि वालों को त्वचा और पाचन से संबंधी समस्या झेलनी पड़ सकती है।


वृश्चिक मासिक राशिफल
वृश्चिक मासिक राशिफल के अनुसार जून में इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। हालांकि इस महीने वृश्चिक राशि के जातकों के खर्च भी बढ़ सकते हैं। यह महीना आपकी लवलाइफ के लिए ठीक नहीं है। इस महीने आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि व्यापार को लेकर फैसले लेने से पहले आपको सोचना चाहिए। इस महीने कारोबारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इच्छा के मुताबिक कोई लाभ नहीं मिलेगा।


धनु मासिक राशिफल
धनु राशि के जातकों को इस महीने विदेश में नौकरी का अवसर मिल सकता है। इसी के साथ जून में धनु राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने में सफल होंगे। नौकरी में उन्नति के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में इस महीने नई बुलंदी हासिल करेंगे। जून के महीने में पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। जून का महीना स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा रहेगा, इस महीने आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर मासिक राशिफल
जून महीने में मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। हालांकि इस महीने आपकी मेहनत का शुभ फल मिलेगा। इस महीने आपकी आय में वृद्धि होगी। साल 2023 के छठे महीने में करियर में कार्य को पूरा करने के लिए यात्राएं करनी पड़ेंगी।


कुंभ मासिक राशिफल
कुंभ मासिक राशिफल के अनुसार जून में कुंभ राशि वालों का बजट प्रभावित हो सकता है। इससे आर्थिक परेशानी की आशंका बनी हुई है। इस महीने आशंका है कि कुभं राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ परिणाम न मिले। इस महीने आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में नई डील करने से पहले सलाह जरूर लें।

मीन राशिफल मासिक
मीन राशि वालों के लिए जून का महीना थोड़ा चुनौतियों भरा रह सकता है। नौकरी में भारी दबाव के मद्देनजर जॉब बदलने की स्थिति आ सकती है। इस महीने मीन राशि के जातक को व्यापार में विरोधी कड़ी टक्कर दे सकता है। वहीं कार्य पूरा करने के फेर में दिक्कत आ सकती है।

Updated on:
04 Jun 2023 08:52 pm
Published on:
25 May 2023 07:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर