राशिफल

Rashifal 22 July 2025 : सावन के पहले प्रदोष व्रत पर बरसेगी महादेव की कृपा, इन 6 राशियों को विशेष लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क

Kal Ka Rashifal 22 July 2025 : सावन का पहला प्रदोष व्रत इस बार मंगलवार, 22 जुलाई 2025 को है। इस दिन द्विपुष्कर योग और मंगला गौरी व्रत जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिष पं. चंदन श्यामनारायण व्यास

3 min read
Jul 21, 2025
Rashifal 22 July 2025 :

Kal Ka Rashifal 22 July 2025 : सावन का पहला प्रदोष व्रत इस बार मंगलवार 22 जुलाई 2025 को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से कई राशियों को लाभ मिलने के योग बन रहे है। इस दिन द्विपुष्कर योग और मंगला गौरी व्रत जैसे दुर्लभ और शुभ योग भी बन रहे हैं जिनका लाभ मिलता है। मेष वालों को रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। वृषभ को निवेश से लाभ मिलना संभव है। मिथुन को धन की स्थिति मजबूत होगी। कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। धनु को पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। मकर को कामकाज में लाभ मिलेगा। कुंभ वालों को व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव है। ज्योतिष पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Tarot Horoscope : द्विपुष्कर योग में चमकेगी किसकी किस्मत? सावन के मंगलवार का टैरो राशिफल

कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण के लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा।

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ेंगे।

कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कल का राशिफल कर्क राशि (Cancer Horoscope Tomorrow)

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कल का राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope Tomorrow)

आज का दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेंगे। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी।

कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope Tomorrow)

आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता लाभदायक होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीति में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

तुला राशि का कल का राशिफल (Libra Horoscope Tomorrow)

आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। आपके कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

कल का वृश्चिक राशिफल (Horoscope Tomorrow Scorpio)

कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

कल का धनु राशिफल (Horoscope Tomorrow Dhanu Rashi)

आपके लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। संतान की चिंता आपको व्याकुल कर सकती है।

मकर राशि का राशिफल (Horoscope Tomorrow Capricorn)

आलस्य त्यागने से धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)

आपकी ज़िद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा व शारीरिक कष्ट संभव है। आलस्य हावी रहेगा।

मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)

दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंब से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जाकर कार्य करेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

ज्योतिष श्याम नारायण व्यास, उज्जैन

Also Read
View All

अगली खबर