
आज का राशिफल रविवार 31 दिसंबर 2023
मेष राशि
बिना सोचे काम न करें। आज रिश्तेदारों से विवाद संभव है। व्यापारिक कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा।
वृषभ राशि
पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश और सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे। आज सामाजिक सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशि
दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें। आज विशेष लाभ होने की संभावना है, समझदारी से विचार कर कार्य करें। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की उन्नति होगी।
कर्क राशि
परिवार के रीति रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। व्यापारिक समस्याओं का समाधान संभव है। लंबे समय से रूका धन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि
साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। विदेश जाने का मन बनेगा, जो बहुत जल्द पूरा होगा।
कन्या राशि
व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। कानूनी विवाद होने की संभावना है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग बने हैं। वाहन सुख संभव है।
तुला राशि
आपसी विवाद से मन उदास रहेगा। कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवारजनो की तरक्की होगी। परिवार में आप का महत्व बढ़ेगा, आर्थिक लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि
व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कर्ज की पूर्णता होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें वर्ना विवाद संभव है। रोजगार में पदोन्नति होगी।
धनु राशि
किसी भी कार्य में दुस्साहस न करें। कानूनी काम पक्ष में होंगे। प्रतिस्पर्धा से यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में उलझ सकते हैं।
मकर राशि
सेहत का ध्यान रखें। परिवार में सोहार्द्र का वातावरण रहेगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। अपनों से कटु वचनों का प्रयोग न करें।
कुंभ राशि
कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब न करें। व्यसनों से दूर रहें।
मीन राशि
निजी संबंधों पर आज कोई फैसला लेना होगा। कई दिनों से चले आ रहे विवाद, आज बड़ा रूप ले सकते हैं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
Updated on:
30 Dec 2023 04:58 pm
Published on:
30 Dec 2023 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
