
Monthly Health Horoscope March 2024
March Horoscope 2025 : मार्च 2025 का स्वास्थ्य राशिफल आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? इस महीने ग्रहों की स्थिति मेष, वृषभ और राशियों के लिए सेहत संबंधी चुनौतियान ला सकती है, तो कुछ को राहत मिल सकती है। जानिए, आपकी राशि के अनुसार किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा और कौन से उपाय आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानिए मार्च महीने का स्वास्थ्य राशिफल
मार्च स्वास्थ्य राशिफल मेष राशि के अनुसार ने महीने में मंगल की इस राशि के लोगों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। मानसिक और शारीरिक पीड़ा हो सकती है। सुंदरकांड का पाठ करें।
मार्च मासिक स्वास्थ्य राशिफल वृषभ राशि के अनुसार माह के मध्य में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान आपको न सिर्फ अपनों के बात-व्यवहार से बल्कि सेहत संबंध दिक्कत आने पर पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद लें।
स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा लेकिन पुरानी बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि मौसम परिवर्तन के कारण छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि सर्दी-जुखाम हो सकती हैं। इन समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से परामर्श लें। इसके अलावा योग और ध्यान के माध्यम से अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मार्च का महीना आपको थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है। मौसम में आ रहा बदलाव आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। विशेषकर ऐसे क्षेत्रों में जहां मौसम तेजी के साथ बदलता है वहां रहने वाले लोगों को मौसम के बदलाव के अनुरूप व्यवहार करने की आवश्यकता रहने वाली है। बहुत अधिक ठंडी अथवा बहुत अधिक गर्म चीजों की सेवन से बचना समझदारी का काम होगा। आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य महीने के पहले हिस्से में आठवें भाव में रोग के कारक ग्रह शनि के साथ रहेंगे। अतः महीने के पहले हिस्से में स्वास्थ्य का अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना जरूरी रहेगा।
हालांकि, दूसरे हिस्से में भी ख्याल रखना जरूरी ही रहेगा लेकिन तुलना करें तो पहला हिस्सा अपेक्षाकृत अधिक कमजोर रह सकता है। जिन लोगों को ठीक से नींद नहीं आती है उन्हें इस महीने अनिद्रा की शिकायत रह सकती है। मुख या कान की तकलीफ भी बीच-बीच में परेशान कर सकती है। मुंह का स्वाद फीका लग सकता है। नसों से संबंधित कोई परेशानी भी रह सकती है। अर्थात इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी जागरूकता अपनाना जरूरी रहेगा, तब जाकर आप अपने स्वास्थ्य को बैलेंस कर सकेंगे।
मार्च 2025 के अंत में अपनी सेहत और खानपान का विशेष ख्याल रखें। अनदेखी करने पर अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मार्च का महीना आपको कुछ हद तक कमजोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपके लग्न या राशि के स्वामी ग्रह बुध, इस महीने नीच के रहेंगे स्वास्थ्य के लिए यह अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। लग्न पर राहु, केतु जैसे पाप ग्रहों का प्रभाव भी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं कहा जाएगा। ऐसी स्थिति में बीच-बीच में स्वास्थ्य पीड़ित रह सकता है। विशेषकर सिर दर्द बुखार या फिर श्वास इत्यादि से जुड़ी हुई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मंगल ग्रह की चतुर्थ दृष्टि प्रथम भाव पर होने के कारण रक्त से संबंधित कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती है।
ब्लड प्रेशर इत्यादि की शिकायतें भी देखने को मिल सकती हैं। अर्थात जिन्हें पहले से ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है उन्हें इस महीने सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। माथे पर या फिर सीने पर कोई चोट खरोंच न लगने पाए; इस बात का ख्याल रखना भी जरूरी रहेगा। आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य महीने के पहले हिस्से में छठे भाव में रहेगा। यह अनुकूल स्थिति है लेकिन रोग के कारक ग्रह शनि के साथ युति करेगा यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति है।
वहीं महीने के दूसरे हिस्से में सूर्य सप्तम भाव में रहेगा यह भी एक कमजोर स्थिति है अर्थात सूर्य के द्वारा इस महीने कोई विशेष सपोर्ट नहीं मिलेगा। फिर भी महीने के पहले हिस्से में सूर्य तुलनात्मक रूप से ज्यादा सपोर्ट कर सकेगा। कहने का तात्पर्य यह कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना थोड़ा सा कमजोर है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना जरूरी रहेगा। बदलते मौसम के अनुरूप अपने आहार विहार को संतुलित बनाए रखना समझदारी का काम होगा।
Updated on:
05 Mar 2025 09:22 pm
Published on:
24 Feb 2025 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
