6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monthly Horoscope October: 1 अक्टूबर से बदल जाएगी सभी राशियों की किस्मत, मेष से मीन तक जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Monthly Horoscope October अक्टूबर का महीना कई राशियों के लोगों के लिए बेहद अच्छा समय ला रहा है। इस समय मिथुन, सिंह और धनु आदि राशियों के जातकों को आर्थिक क्षेत्र से लेकर पारिवारिक क्षेत्र तक से खुशियां मिल सकती हैं तो आइये मासिक अक्टूबर राशिफल में जानते हैं किसके लिए खुशियों का खजाना ला रहा है अक्टूबर.. जानिए 1 अक्टूबर से आपके लिए क्या बदलेगा (change from 1st october)..

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 22, 2023

october_rashifal.jpg

अक्टूबर राशिफल 2023

मेष राशि
मासिक राशिफल अक्टूबर के अनुसार इस महीने मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर मेहनत को नजरअंदाज़ किया जा सकता है। साथ ही इस महीने आपके काम में देरी भी हो सकती है। हालांकि आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए अनुकूल है। हालांकि धन को इस महीने सोच समझकर ही खर्च करें। अक्टूबर में मेष राशि वालों के परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है और सदस्यों के बीच सामंजस्य की कमी नजर आ सकती है। वैसे मेष राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए अक्टूबर शानदार है और आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए। इस महीने आपको पार्टनर की सेहत पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है।


वृषभ राशि
अक्टूबर राशिफल के अनुसार वृषभ राशि के जातकों को इस महीने व्यापार में समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि छात्रों के लिए यह महीना विशेष है, इन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अक्टूबर में परिवार का माहौल खुशियों और सद्भाव से भरा रहेगा। इस समय आपस में तालमेल देखने को मिलेगा। हालांकि धन के मामलों में इस महीने चुनौतियां रह सकती हैं और आपके खर्चों में भी अपार बढ़ोतरी हो सकती है। इस अवधि में आपको स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
अक्टूबर राशिफल के अनुसार इस महीने करियर में आपको कड़ी मेहनत और प्रयासों से सकारत्मक परिणाम मिलेंगे। इस महीने मिथुन राशि के छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इस महीने मिथुन राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और ये पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। इसी के साथ आर्थिक तरक्की करेंगे और अच्छा पैसा कमाएंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा, लेकिन तनाव लेने से बचें।


कर्क राशि
मासिक राशिफल कर्क राशि अक्टूबर के अनुसार व्यापार करने वालों को इस माह प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कर्क राशि के स्टूडेंट्स को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पारिवारिक माहौल भी बिगड़ सकता। इस महीने परिवार के सदस्यों में सामंजस्य की कमी दिखाई दे सकती है। आर्थिक समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है और आप नौकरी में बदलाव करने पर मजबूर हो सकते हैं।

सिंह राशि
अक्टूबर सिंह राशिफल के अनुसार इस महीने नौकरीपेशा जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और पदोन्नति के भी योग बनेंगे। इस महीने इन्हें कमाई के अच्छे अवसर मिलेंगे और धन की बचत भी होगी। इसी के साथ अक्टूबर का महीना आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आपको सुख-शांति का अनुभव होगा। वहीं सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

कन्या राशि
अक्टूबर कन्या राशिफल के अनुसार इस महीने कन्या राशि के जातकों को करियर में समस्याओं के बावजूद भी अच्छी खबरें मिलेंगी। आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को औसत लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि खर्चों में वृद्धि भी होगी, कुछ नुकसान की भी आशंका है। कन्या राशि वालों को सिरदर्द आदि की समस्या परेशान कर सकती है, जो रिलेशनशिप में हैं, उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Mangal Ast 2023: मंगल इस दिन शत्रु ग्रह की राशि में होंगे अस्त, 24 सितंबर से राशियों में मचेगी हलचल

ये भी पढ़ेंः Kumbh Rashifal October: अक्टूबर में अचानक मिलेगा धन, जानें कैसे रहेंगे कुंभ राशिवालों के अगले तीस दिन

तुला राशि
तुला राशिफल अक्टूबर माह के अनुसार आपको कार्यस्थल पर समय पर काम पूरा करने में दिक्कत होगी। धन के मामलों में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। हालांकि स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जो जातक विवाह करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय ठीक नहीं है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि आपको पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशिफल अक्टूबर के अनुसार इस महीने वृश्चिक राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए समय थोड़ा मुश्किल होगा और लाभ भी कम मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे और खर्चों में वृद्धि होगी। हालांकि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। वहीं जो लोग रिश्ते में हैं उन्हें आपसी समझ की कमी का अनुभव हो सकता है।

धनु राशि
अक्टूबर राशिफल धनु के अनुसार तीसरे भाव में बैठे वक्री शनि जातकों को नौकरी में धीमी गति से प्रगति दे सकते हैं और विदेश से नौकरी के अवसर भी। इसके अलावा व्यापार करने वालों का बिजनेस तेज गति से आगे बढ़ेगा और आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और सदस्यों के बीच आपसी समझ भी दिखाई देगी। इस महीने आपको धन से जुड़े मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा और अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इन जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान बने रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः सिद्ध कुंजिका स्त्रोत पाठ से मिलता है पूरी दुर्गा सप्तशती का फल, जगदंबा बरसाती हैं कृपा

ये भी पढ़ेंः Masik Rashifal Dhanu October: धनु राशि वालों को करियर और लवलाइफ में खुशखबरी, अवसर खटखटाएंगे द्वार

मकर राशि
मासिक राशिफल अक्टूबर मकर के अनुसार इस महीने मकर राशि वालों को करियर में अच्छे-बुरे दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे। इस माह छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मकर राशि के जातकों को इस माह लाभ और हानि दोनों हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए समय कठिन रहेगा और ऐसे में आपका पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। इस दौरान कोई बड़ी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी, लेकिन छोटी-मोटी समस्या आपको घेर सकती है।

कुंभ राशि
मासिक राशिफल कुंभ अक्टूबर के अनुसार इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए अक्टूबर का महीना चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल करने में परेशानी का अनुभव हो सकता है। कुंभ राशि वालों को धन की कमी के चलते धन से जुड़ी बाधाओं से दो-चार होना पड़ सकता है। वहीं पेट में दर्द, तनाव, चिंता जैसे रोगों की शिकायत भी हो सकती हैं। इसके अलावा रिलेशनशिप में अशांति बनी रह सकती है।

मीन राशि
मीन राशिफल के अनुसार अक्टूबर में इस राशि के जातकों को सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों के लिए समय मुश्किल भरा रहेगा और नुकसान होने की भी संभावना है। वहीं धन कमाने के मार्ग में समस्याएं आ सकती हैं और कुछ खर्चें भी आ सकते हैं। इस माह मीन राशि वालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर रहने की आशंका है जिसके चलते आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि जो जातक रिश्ते में हैं उनके विवाह होने के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Tula October 2023: शनि का अक्टूबर में तुला राशि पर रहेगा प्रभाव, जानें कहां नफा-नुकसान

ये भी पढ़ेंः Masik Rashifal Kanya october: अक्टूबर में कैसी रहेगी कन्या राशिवालों की आर्थिक सेहत, राशिफल में जानें आने वाले तीस दिन के हर संकेत