6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monthly Horoscope Taurus: राहु केतु वृषभ राशि वालों के साथ करेंगे खेल, दुखद समाचार मिलने की आशंका

Monthly Horoscope Taurus October अक्टूबर महीना वृषभ राशि वालों के लिए कहीं खुशी कहीं गम वाला है। मासिक राशिफल वृषभ अक्टूबर के अनुसार इस महीने राहु केतु का आप पर प्रभाव रहेगा। इसके चलते पारिवारिक जीवन से दुखद समाचार मिलने की आशंका है, लेकिन व्यापार, नौकरी, शिक्षा करियर और लव लाइफ में स्थितियां अलग रहेंगी तो जानिए क्या कहता है वृषभ राशिफल अक्टूबर 2023 (Monthly Horoscope Taurus )..

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 16, 2023

vrishbh_masik_rashifal.jpg

वृषभ मासिक राशिफल अक्टूबर 2023

पारिवारिक जीवन वृषभ राशि अक्टूबर 2023
अक्टूबर महीना वृषभ राशि के जातको के पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। इस समय राहु-केतु ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव अधिक रहेगा। परिवार में कलह की आशंका है। हालांकि आप धैर्य रखें तो हालात सुलझे रह सकते हैं। बच्चों का इस समय विशेष ध्यान रखें और खानपान को संतुलित रखें। इस महीने यात्रा का भी संयोग बन सकता है। वहीं किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए मंगलवार को भगवान हनुमान के मंदिर जाएं और उनसे प्रार्थना करें। माह के अंत में कोई दुखद समाचार मिल सकता है।

मासिक राशिफल वृषभ व्यापार और नौकरी
मासिक राशिफल वृषभ अक्टूबर के अनुसार इस महीने वृषभ राशि के लोगों को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना चाहिए क्योंकि वे आपका नुकसान कर सकते हैं। व्यापार में ऐसे समझौतों का प्रस्ताव मिल सकता है जो दिखने में तो आकर्षक होंगे, लेकिन आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इस माह कोई भी बड़ा समझौता करने से बचें और अपने ग्राहकों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। वृषभ राशि के ऐसे लोग जो नौकरीपेशा हैं उनका मन अपने काम से ऊब सकता है और वे नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। इस माह आपका समय नई नौकरी की तलाश में बीतेगा और शायद आपको अपने मित्रों की ओर से कुछ अच्छा अवसर भी मिल सकता है।


वृषभ राशिफल अक्टूबर शिक्षा और करियर
वृषभ राशिफल अक्टूबर शिक्षा और करियर के अनुसार इस महीने वृषभ राशि के ऐसे जातक जो उच्च शिक्षा हासिल करने में जुटे हैं उन्हें इस माह सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। इस महीने आपके सहपाठी भी आपसे प्रसन्न होंगे। परिवार में आपकी शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है जिससे आपका मन आशंकित रहने की भी संभावना हैं। वहीं स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे लोग अपना समय रचनात्मक कार्यों में देंगे, जिसमें उन्हें आनंद की अनुभूति होगी। किसी भी कार्य को शुरू करते समय आप संशय में रहेंगे लेकिन अंत में उसमे सफलता मिलेगी। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कहीं से अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता हैं।

ये भी पढ़ेंः जानिए कौन हैं आपकी राशि के देवता और किस मंत्र से कर देंगे मालामाल

ये भी पढ़ेंः खून की नदी है चंबल, मानी जाती है भयंकर शापित, जानिए क्या है कहानी

वृषभ राशिफल 2023 प्रेम जीवन
वृषभ राशिफल 2023 प्रेम जीवन अक्टूबर के अनुसार यदि आपका विवाह नहीं हुआ हैं तो इस माह शादी के प्रस्ताव आएंगे लेकिन आपकी माता आपके भविष्य को लेकर शंकालु रहेंगी। ऐसे में सबसे खुलकर बात करें और किसी प्रकार के द्वेष से बचें। यदि आप किसी के साथ प्रेम में हैं तो इस माह आपकी साथी के साथ मुलाकात संभव है। वहीं ऐसे लोग जो विवाहित हैं उनका अपने लिए कुछ नया करने का मन होगा और आपका पार्टनर उसमें साथ देगा जो आपको आनंदित करेगा। दोनों के बीच आपसी स्नेह में बढ़ोतरी होगी।

मासिक राशिफल वृषभ स्वास्थ्य
मासिक राशिफल वृषभ स्वास्थ्य के अनुसार अक्टूबर में वृषभ राशि के वे लोग जो श्वास की बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें अपना विशेष ध्यान रखना होगा। इस महीने प्रदूषण वाले क्षेत्रों में न जाएं। अस्थमा पीड़ित कहीं जाएं तो विशेष खयाल रखें। माह के पहले सप्ताह में शारीरिक रूप से कमजोरी रहेगी जिसके लिए अपने खानपान को पोष्टिक रखकर नियंत्रित कर सकते हैं। मन भी कुछ बातों को लेकर कुंठित हो सकता है। उलझन की स्थिति रहेगी। माह के बीच में नींद कम आने या ना आने की समस्या परेशान कर सकती है।

अक्टूबर का लकी रंग और अंक
मासिक राशिफल अक्टूबर के अनुसार अक्टूबर में वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 6 और शुभ रंग श्वेत है। इस महीने इसी रंग और अंक को प्राथमिकता दें तो यह लाभदायक रहेगा।