
आज का अंक राशिफल 18 अगस्त 2023
मूलांक 1
ऐसे लोग जिनका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 1 है, ऐसे लोगों के लिए 18 अगस्त का समय मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन इन तारीखों में जन्मे लोगों की कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों से बहस हो सकती है। आज के समय में जोखिम भरे फैसले टालने की जरूरत है। नई योजनाओं पर काम शुरू न करें तो बेहतर है। शुक्रवार को मूलांक 1 वालों को अधिक खर्च करना पड़ सकता है। इस दिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा करने से बचें। विरोधियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखें वर्ना पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।
मूलांक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। ऐसे लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। 18 अगस्त को कार्यक्षेत्र और व्यापार का वातावरण मूलांक 2 के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्रवार को मूलांक 2 के लोगों को नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आज व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर किसी अनुभवी से सलाह लाभदायक रहेगी। हालांकि व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। मूलांक 1 के लोगों की तरह आपको भी परिवार का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 3
अंक राशिफल के अनुसार, ऐसे लोग जिनका जन्म 3, 12,21 और 30 तारीख को हुआ है, उनके लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। लेकिन दफ्तर और व्यापार का वातावरण अनुकूल रहेगा। आज मूलांक तीन के लोगों को आर्थिक लाभ के मौके भी मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी से संबंध मधुर रहेंगे। हालांकि पेट संबंधी रोगों से बचने के लिए खानपान पर ध्यान दें।
मूलांक 4
अंक ज्योतिष के अनुसार 4, 13, 22 और 31 तारीख यानी मूलांक 4 के लोगों के लिए 18 अगस्त मिला जुला रहने वाला है। ऑफिस हो या व्यापार हर जगह आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए नई योजनाओं पर आगे बढ़ने पर बचें। शुक्रवार को आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन सकते हैं। इस दिन व्यापार में लाभ के मौके भी कम ही मिलेंगे। आज भावुकता में फैसला करने से बचें। बेरोजगारों को आज रोजगार मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शुक्रवार को इन तारीखों पर जन्मे लोगों को गले संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।
मूलांक 5
दैनिक अंक राशिफल संकेत करता है कि ऐसे लोग जिनका जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, यानी जिनका मूलांक 5 है उनके लिए 18 अगस्त उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कहीं कोई राहत मिलेगी तो कहीं मुश्किल इंतजार कर रही है। आज के दिन ऐसे जातकों को दफ्तर हो या व्यापार सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि शुक्रवार को किसी नई योजना पर बढ़ने के लिए विचार कर रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज विवादों से दूर रहें। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। तनाव सबको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग के समय अलर्ट रहने की जरूरत है।
मूलांक 6
अंक ज्योतिष के अनुसार 6, 15 और 24 बर्थ डेट वाले लड़के लड़कियां, यानी जिनका मूलांक 6 है, उनके लिए 18 अगस्त सौगात लेकर आने वाला है। यदि नौकरीपेशा व्यक्ति और व्यापारी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार को उन्हें समाधान मिल सकता है। इस दिन आपको व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। आपके प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। इस दिन इन तीन तारीखों पर जन्मे लोगों की सामाजिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।
मूलांक 7
आज का अंक राशिफल के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 7 है, ऐसे लोगों का जीवन 18 अगस्त को उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज के दिन इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण कम अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। इसलिए विवादों से बचें। व्यर्थ के काम में समय न बिताएं। आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में बहुत लाभ के अवसर नहीं आने वाले हैं। इस दिन व्यापारिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। वाहन और मशीनरी के इस्तेमाल में अलर्ट रहने की जरूरत है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण भी जरूरी है।
मूलांक 8
अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 8 है, उनके लिए 18 अगस्त का समय सामान्य रहेगा। ऐसे लोगों के कार्यक्षेत्र और व्यापार का वातावरण इनके अनुकूल रहेगा। लेकिन धैर्य से काम करने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लें। अंक ज्योतिषियों की सलाह है कि मूलांक 8 वाले आज भावुकता में फैसले न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में किसी शख्स की तबीयत बिगड़ सकती है। तनाव से परेशानी हो सकती है और वाहन के इस्तेमाल में अलर्ट रहने की जरूरत है।
मूलांक 9
आज का अंक राशिफल के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 9 है, ऐसे लोग 18 अगस्त को जोश से लबरेज रहेंगे। दफ्तर हो या व्यापार सभी जगह इनके लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। इस समय कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है। आज व्यापार में आपको लाभ के मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। परिवार का साथ और दांपत्य जीवन में मधुरता के संकेत हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकती है।
Published on:
17 Aug 2023 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
