
राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि मीन के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है। इसके साथ ही यह किसी के प्रति अपनी राय जल्दी नहीं बनाते है।
यह हर माहौल में अपने आपको उतार लेने में सक्षम होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर 2021 में आज के दिन मीन का राशिफल क्या कहता है?
आज मीन का राशिफल:
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव संभव। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। मानसिक तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे, वाहन सुख सम्भव है। सफर पर जाना है तो दवाइयां और पर्चियां आदि रखें, फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं पर क्रोध से हर स्थिति में बचें। शाम के समय धार्मिक आयोजन में साझेदारी कर सकते हैं। लवमेट के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव। प्राइवेट नौकरी में किसी और की वजह से काम बिगड़ सकता है और अधिकारी आप पर क्रोध कर सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलता रहेगा। व्यापारी वर्ग की योजनाएं पूरी होने की संभावना है। आज संपत्ति का विस्तार होने के साथ ही उस संपत्ति से आय में भी वृद्धि होगी। किसी सामाजिक संस्था से जुड़कर लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- स्लेटी
अनुकूल सलाह- मनमुटाव व तनाव से दूर रहें।
मीन राशि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
Published on:
20 Dec 2021 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
