18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 1 October 2021 कर्क, मीन वालों का अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगी देवी लक्ष्मी

क्या कहते हैं 1 October 2021 को आपके ग्रह

3 min read
Google source verification

image

deepak deewan

Sep 30, 2021

Rashifal 1 October 2021 Horoscope Today 1 October 2021

Rashifal 1 October 2021 Horoscope Today 1 October 2021

1 अक्टूबर 2021 को शुक्रवार है। आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। चन्द्रमा आज कर्क राशि में संचार करेगा. आज लक्ष्मीजी और शुक्र देव की आराधना का दिन है. कर्क और मकर राशि राशिवालों के लिए आज का दिन धनदायक है. आइए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार 1 October 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है—

Aries Daily Horoscope 1 October 2021 आज का मेष राशिफल
मेष: अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

Taurus Daily Horoscope 1 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ: कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

Gemini Daily Horoscope 1 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन: कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

Cancer Daily Horoscope 1 October 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क-आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में नरमी लायें।यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा।

Leo Daily Horoscope 1 October 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह-किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

Virgo Daily Horoscope 1 October 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या: साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Libra Daily Horoscope 1 October 2021 आज का तुला राशिफल
तुला: तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

Scorpio Daily Horoscope 1 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक : आप के पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।

Sagittarius Daily Horoscope 1 October 2021 आज का धनु राशिफल
धनु: परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत है।

Capricorn Daily Horoscope 1 October 2021 आज का मकर राशिफल
मकर: कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा. लेखा-जोखा कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।

Aquarius Daily Horoscope 1 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ:- तैल तिलहन में धन—निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है. समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

Pisces Daily Horoscope 1 October 2021 आज का मीन राशिफल
मीन: लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।