
Saptahik Health Rashifal
Saptahik Rashifal Health : डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 2 से 8 फरवरी का सप्ताह मेष सहित इन 5 राशि के लोगों के स्वास्थ लिए थोड़ा नरम रहेगा । जानिए, आपकी राशि के अनुसार सेहत से जुड़ी संभावनाएँ क्या हैं और किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए विशेष उपायों का पालन करें।
मानसिक परेशानियाँ दूर होगी, स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा। दैनिक दिनचर्या काफी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आर्थराइटिस के रोगियों का कष्ट बढ़ेगा। विटामिन डी की कमी है तो उसकी आपूर्ति जल्द पूरी कर लें।
सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी अथवा अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। उपायः प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें।
सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। गुरूवार को नींद में कमी के कारण सिरदर्द और गैस की समस्या हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में शंका का भाव न उभरने दें। शुक्रवार को वायरल बुखार से जुड़ी स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है। खान-पान में स्वच्छता और गुणवत्ता को विशेष महत्व देंगे। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नकारात्मक चिन्तन से बचें। पेट के रोग और बदन दर्द की समस्या हो सकती है। उपायः शिव चालीसा का पाठ करें।
इस हफ्ते आप अपनी सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। लेकिन सप्ताह के मध्य में तनाव का सामना करना पड़ेगा। शराब और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से बचना चाहिये। महिलाओं को पेट के निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मन्दिर में घी का दीपक लगायें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का ख्याल रखें तथा मौसमी बीमारी को लेकर अधिक सावधान रहें तथा नशे से दूर रहें। इस दौरान स्वयं की सेहत के साथ जीवनसाथी की खराब तबीयत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
आपको स्वास्थ्य की छोटी-छोटी समस्याओं से पीड़ित होना पड़ सकता है। योग और व्यायाम को पर्याप्त समय अवश्य दें। दुर्गा चालीसा का प्रतिदिन 11 बार पाठ करें।
सेहत की दृष्टि से समय अच्छा है लेकिन लापरवाही न करें। छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन करें व उन्हें मीठा खिलायें।
माइग्रेन के रोग उभर के आ सकते हैं। यदि किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो दवाइयाँ सही समय पर अवश्य लें। रविवार और मंगलवार को सावधानी रखें। काली गाय को नित्य भोजन के लिये भाग निकालें व अपने हाथों से खिलायें।
बीमार जातकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। हालांकि कुछ लोगों को इस सप्ताह गैस और सिरदर्द जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। प्रतिदिन शिवलिङ्ग पर दूध से अभिषेक करें।
खाँसी और जुकाम से ग्रसित हो सकते हैं। गुरूवार के बाद का समय कुछ कमजोर हो सकता है।रविवार को छोड़कर सभी दिन शाम को तुलसी के समक्ष घी के दीपक जलायें।
सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लेकिन माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें प्रत्येक शाम को कपूर से दुर्गा जी की आरती करें या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Updated on:
01 Feb 2025 10:33 pm
Published on:
01 Feb 2025 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
