
नए हफ्ते में सबको मिलेंगे ये अच्छे बुरे रिजल्ट, पढ़िए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 25 February to 2 march 2024: फरवरी 2024 के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते यानी 25 फरवरी से 2 मार्च तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल ऐसी रहेगी कि मेष से मीन राशि तक वालों को शुभ अशुभ परिणाम झेलने पड़ेंगें। लेकिन सात दिन का यह समय किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होने वाला है, यह जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल ...
शुभ प्रभावः अपने काम आसानी से पूरे करेंगे, दूसरों की मदद करने से प्रशंसा होगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की चर्चा हो सकती है। आज आपके काम की तारीफ होगी। धैर्य रखना होगा, राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। IT में सक्सेज मिलेगी, बुधवार और गुरुवार बहुत ही शुभ रहेंगे।
अशुभ प्रभावः घर और कार्यक्षेत्र दोनों में तालमेल बिठाना पड़ेगा। यात्रा में सावधानी रखनी होगी। लवलाइफ में दूसरों को न लाएं। मंगलवार और शनिवार को अनावश्यक मुद्दों को लेकर बहस में न पड़ें। सप्ताह के लास्ट में गैस और दस्त की समस्या हो सकती है।
शुभ प्रभावः आयात-निर्यात के व्यवसाय में लाभ, स्किल डेवलप होगा। आत्मविश्वास से अच्छा रिजल्ट मिलेगा। करियर में नई संभावना तलाशने की जरूरत है। धीरे-धीरे मुश्किल समय बीत जाएगा। व्यापार के तरीकों में बदलाव का मन, दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होगी। सेवा कार्यों के लिए सम्मान संभव है। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे।
अशुभ प्रभावः परिजन का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें, वे आपकी शिकायत करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। मन में भय रहेगा, व्यापारी भी चिंतित रहेंगे। नए टेंडर में मुश्किलें आएंगी। मंगलवार और गुरुवार को काम बिगड़ सकते हैं।
शुभ प्रभावः मिथुन राशि वालों की कार्यस्थल पर तारीफ होगी, यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार और कारोबारी गतिविधियों में सामंजस्य रहेगा। होटल व्यवसाय के लिए समय अच्छा है। रूके काम इस सप्ताह पूरे होंगे। शेयर बाजार में दिलचस्पी बढ़ेगी, मन शांत रहेगा। अपने काम पर फोकस करेंगे। रविवार और शनिवार शुभ कार्यों के लिए अच्छे रहने वाले हैं।
अशुभ प्रभावः अत्यधिक मेहनत के बाद खुद को समय न दे पाने की हताशा रहेगी। जीवनसाथी से संबंध खराब न करें। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण की जरूरत, आर्थिक समस्या। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। बुधवार और गुरुवार के दिन कमजोर हो सकते हैं।
शुभ प्रभावः करियर में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी, आपकी काबिलियत पर भरोसा बढ़ेगा। विवाह और प्रेम संबंधों में भाग्य साथ देगा। कोई बड़ा अधिकार प्राप्त हो सकता है, मित्रों से बहस हो सकती है। महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा, बड़े बुजुर्गों में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में धन का निवेश कर सकते हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन विशेष शुभ रहेगा।
अशुभ प्रभावः पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। महिलाओं को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार कुछ कमजोर रहेंगे।
शुभ प्रभावः सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मन में भावुकता रहेगी। विपरीत जेंडर के लोग आकर्षित होंगे। लॉटरी और सट्टे से लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। वर्चस्व बढ़ेगा, संगीत और साहित्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। नये संपर्क बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। काम को लेकर शेड्यूल में बदलाव होगा। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे।
अशुभ प्रभावः गले में दर्द और खांसी की समस्या हो सकती है। सहकर्मी परेशान कर सकता है। बिना वजह गुस्सा न करें, खोज से जुड़े काम में मेहनत करनी होगी। सोमवार और शनिवार थोड़े से कठिन दिन हो सकते हैं।
रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। होटल कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। लवर्स को गिफ्ट मिलेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी, बिजनेस में नई डील होगी। व्यापार के लिए निवेशक मिलेंगे। मैन्युफैक्चरिंग व्यवसाय के लिए गुडलक लिए हुए है। मंगलवार और शनिवार शुभ रहेंगे।
अशुभ प्रभावः मन बेचैन हो सकता है। आप पर काम का दबाव रहेगा। रिश्तों को महत्व देना होगा। घर के लोग नाराज हो सकते हैं। शोध और अध्ययन से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। रविवार और गुरुवार का दिन थोड़ा खराब है।
शुभ प्रभावः जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विवाह तय हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। व्यवसाय में साहसिक निर्णय में सहयोगी मदद करेंगे। मनोरंजक एक्टिविटी में शामिल होंगे। दवाइयों के व्यापार में आय बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। विरोधियों पर दबदबा बनेगा। रविवार और गुरुवार शुभ दिन रहेंगे।
अशुभ प्रभावः किसी अप्रिय घटना की आशंका रहेगी। इस सप्ताह कोई वस्तु खोज सकती है। आपका लोग विरोध करेंगे, किसी से डांट खानी पड़ सकती है। व्यापारिक संबंधों में खटास आ सकती है। मंगलवार और बुधवार को सतर्क रहें।
शुभ प्रभावः मेहनत पर आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, हायर एजुकेशन में अच्छी सफलता मिलेगी। इमैजिनेशन अच्छी रहेगी, लोग सराहना करेंगे। प्रोडक्ट्स और उत्पादों की ब्रांडिंग कर पाएंगे। विवाह आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। कृषि कार्य के लिए अच्छा रहेगा।
अशुभ प्रभावः झूठ बोलना पड़ सकता है, उधार लौटाने में समस्या होगी। जल्दबाजी ठीक नहीं, विवाद निपटाने के लिए बातचीत करें। धार्मिक काम में रूचि लेंगे। घर के रखरखाव में बदलाव करेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
शुभ प्रभावः भौतिक सुविधाओं पर धन खर्च होगा, आमदनी बढ़ेगी। कर्ज चुकाने में सफल होंगे। दूसरों की मदद से खुश रहेंगे। जॉब के लिए इन्टरव्यू कॉल आ सकती है, काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी। घर में पार्टी का आयोजन, व्यवसाय और करियर अच्छा रहेगा। बैंकिंग कार्यों से लाभ होगा। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार अच्छे रहेंगे।
अशुभ प्रभावः रविवार को सिरदर्द और बुखार की आशंका है। सम्पत्ति खरीदने से बचें, सर्वाइकल और पीठ-दर्द की समस्या हो सकती है। गुस्सा करने से बचें, अहंकार से बचें। शनिवार को खर्च बढ़ सकते हैं।
शुभ प्रभावः शेयर मार्केट से लाभ होगा। पति-पत्नी के मध्य संबंध मधुर रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आईटी वालों के लिए अच्छा समय है। संतान के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे। गुरुवार और शुक्रवार शुभ दिन रहेंगे।
अशुभ प्रभावः सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। रक्तचाप और मधुमेह वालों को अपना ध्यान रखना होगा। शोध और लेखन के कार्य से सम्मान मिलेगा। सुख सुविधा में कमी आएगी। अड़ियल रवैये से बचें।स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रविवार और मंगलवार ठीक नहीं रहेंगे।
शुभ प्रभावः जॉब में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री वालों के लिए फायदेमंद होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। व्यस्तता रहेगी। आयात-निर्यात प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। पहले की गई मेहनत का अब अच्छा फल मिलेगा।
अशुभ प्रभावः किसी प्रियजन से तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन खट्टा-मीठा रहेगा। लापरवाही से सरकारी दंड का शिकार हो सकते हैं। मंगलवार को एलर्जी और खांसी की परेशानी, बुधवार को कुत्तों से बचें।
शुभ प्रभावः सप्ताह की शुरुआत में जोश में रहेंगे। नया निवेश अच्छा रहेगा। युवा विवाह पर निर्णय ले सकते हैं। आध्यात्मिकता बढ़ेगी। जीवनसाथी की सहायता से आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंध में निकटता आएगी। विवादों से मुक्ति मिलेगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। रविवार से मंगलवार तक अच्छा दिन रहेगा।
अशुभ प्रभावः किसी के प्रति द्वेष भाव न रखें। करियर को लेकर मन में भय रहेगा। गुस्सा हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य समस्या को लेकर डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। गलती से ग्लानि होगी। गर्दन और पीठ में पीड़ा हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।
Updated on:
25 Feb 2024 05:34 pm
Published on:
25 Feb 2024 05:32 pm
