6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saptahik Tarot Rashifal : टैरो कार्ड्स से जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह, 23 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक का सटीक राशिफल

Weekly Tarot Horoscope Prediction : टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं, वहीं कुछ को सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Feb 21, 2025

Saptahik Tarot Rashifal 23 February To 1 March 202

Saptahik Tarot Rashifal 23 February To 1 March 202

Saptahik Tarot Rashifal 23 February To 1 March 2025 : यह सप्ताह आपके लिए टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। मेष , वृषभ और सिंह राशियों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है, तो कुछ के लिए धन-लाभ के सह नई संभावनाएं लेकर आएगा। अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए इस सप्ताह आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। (Tarot card reading)

साप्ताहिक मेष टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Mesh )

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपके लिए कुछ झंझट पैदा होंगे कामकाज में कोई न कोई दिक्कत आ सकती है । अपनी परेशानियों को सुलझाने के कारण आपको काफी दिक्कतें आएंगी। आपको सलाह है कि इस सप्ताह कोई भी काम को करने के लिए शॉर्टकट का सहारा न लें।

साप्ताहिक वृषभ टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित दिखाई देगी। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने वाली हैं। आप इसे मजबूत बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे वो हो सकते हैं कि विफल हो जाएं। लेकिन, आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

साप्ताहिक मिथुन टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह एक के बाद एक कई लाभ प्राप्ति की संभावनाएं मिलेंगी। इसलिए इस सप्ताह आप रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर कुछ गंभीर नजर नहीं आएंगे जिस वजह से आपके काम को नुकसान हो सकता है।

साप्ताहिक कर्क टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को व्यापार में नई योजनाएं बनी रहेंगी। हालांकि, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बाधआएं आएंगी। हो सकता है इस हफ्ते आपके कार्य योजना के अनुसार, पूरे न हो पाएं। आपको सलाह है कि इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण जरुर रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह बेहद सौभाग्यशाली रहने वाला है आपको पदोन्नति मिलने की संभावना हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 21 February 2025: मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से मेष, मिथुन, कर्क सहित इन 3 राशि वालों को मिलेगा धन लाभ और प्रमोशन का योग, पढ़े सभी 12 राशियों का भविष्यफल

साप्ताहिक सिंह टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह थोड़ा उलझनें और समस्या पैदा करने वाला रहेगा। आपको सलाह है कि फिलहाल, अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। हालांकि, सप्ताह के मध्य में आपकी परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा। आपको मनचाही सफलता मिलने लगेगी।

साप्ताहिक कन्या टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सामने एक के बाद एक कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि, मंगलवार के बाद आपकी स्थिति में सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि विशेष- जानिए 4 रात्रि कौन सी !