
Saturday Rashifal 16 Sep. 2023- सितंबर महीने के शनिवार, 16 सितंबर 2023 का राशिफल आपके जीवन में काफी खास रहने वाला है। ऐसे में जहां इस दिन हिंदू कैलेंडर के आधार पर सुबह 09:17 AM तक भाद्रपद माह की प्रतिपदा रहेगी वहीं उसके बाद द्वितीया लग जाएगी। शनिवार का दिन होने के कारण यह दिन शनिदेव की पूजा के अलावा शनि को संचालित करने वाली देवी मां काली के अतिरिक्त हनुमानजी व भैरव बाबा की पूजा के लिए काफी खास है। वहीं ऐसे में आज का राशिफल आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है। ध्यान रहे कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में यहां ये भी समझ लें कि हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। वहीं शनिवार का दिन 3 राशि के जातकों के लिए अति विशेष होने का संकेत दे रहा है, जिसे आज के राशिफल में पढ़ें। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...
1. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। इस दिन रुके कार्य पूरे होने के साथ ही माता पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। परिजनों का आगमन आनंद की अनुभूति कराएगा मनपसंद भोजन की प्राप्ति भी संभव है।
2. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन वृषभ राशि वालों को अपने विचारों को धरातल पर लाना होगा क्योंकि ये सोचते कुछ है होता कुछ और ही हैं। वर्तमान में आपके साथ कुछ ऐसा ही चल रहा है। उचित होगा कि धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अपनों से बड़ों का सम्मान करें, धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा।
3. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन मिथुन राशि के जातकों को खुद पर नियंत्रण रखना होगा, उचित होगा कि वे कम और अच्छा ही बोलें। फिजूलखर्ची से दूर रहने के अलावा आज के दिन न्यायालय से जुड़े प्रकरण यथावत रहेंगे। किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन उन्नति प्रदान करेगा, लेकिन मानसिक तनाव भी बना रहेगा।
4. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन कर्क राशि वालों की सामाजिक आयोजनों में काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मकान दुकान बदलने के योग के बीच आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। रुके हुए कार्य आर्थिक मदद मिलने से पूरे होंगे, भाइयों का सहयोग आगे बढ़ने में मदद करेगा।
5. सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन सिंह राशि वालों के लिए व्यापार में नई तकनीकी का प्रयोग उन्नतिप्रद रहेगा। ध्यान रहे किसी की देखा देखी कार्य न करें। पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित होने के बीच आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है।
6. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन कन्या राशि के जातक अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। पूर्व में किया निवेश लाभदायी रहेगा। धार्मिक रुचि में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग के कारण मन विचलित रह सकता है। यात्रा के योग के बीच वाहन सुख संभव है।
7. तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन तुला राशि के जातकों का व्यापार में चल रही परेशानी की वजह से तनाव बढ़ सकता है। आपको न चाहते हुए भी वह कार्य करना होगा जो आप नहीं करना चाहते। पुराने मित्रों से भेंट के साथ ही शेयर मार्केट या तेजी मंदी के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ नहीं है।
Must Read-
8. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन वृश्चिक राशि वालों का परिजनों से मेलजोल बढ़ेगा। घर के कामकाज में व्यस्त रहने के बीच परिजनों से खुशखबरी प्राप्त मिलेगी। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार की भी संभावना है। ध्यान रहें वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, आर्थिक समृद्धि संभव।
9. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन धनु राशि के जातकों को समय की अनुकूलता का आभास होगा। सुख साधनों पर खर्च बढ़ने के साथ ही आज का दिन दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। बड़ों का सम्मान अवश्य करें साथ ही निवेश करने से पूर्व पूरी जानकारी जुटा लें। वहीं जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन मकर राशि के जातकों के मानसिक तनाव में इजाफा होगा। किसी आयोजन की परिवार में रूपरेखा बनाएंगे, धार्मिक आस्था में वृद्धि संभव है। वे कार्य पूरे होंगे जो लंबे समय से रुके हुए थे। वाहन पर खर्च होने के साथ ही आर्थिक संपन्नता में इजाफा होगा।
11. कुंभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन कुंभ राशि के जातकों को झूठ बोलने से बचना होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। बहनों से मधुर संबंध बनेंगे, उचित होगा कि अपनी संकीर्ण मानसिकता को बदलें और समय के साथ चलें। भवन भूमि से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल होंगे।
12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार, 16 सितंबर 2023 के दिन मीन राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मीन राशि के वे जातक जो प्रशासनिक सेवा से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उपयुक्त रहेगा। आस-पड़ोस के लोगों से संबंधों में कटुता आ सकती है। आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान जल्द होगा।
Must Read-
Updated on:
15 Sept 2023 04:57 pm
Published on:
15 Sept 2023 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
