ज्ञात हो बुध को ज्योतिष में बुद्धि का कारक माना गया है, शरीर में ये त्वचा का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो वहीं इनका रत्न पन्ना है। इसके अलावा बुध को वैदिक ज्योतिष में वाणी का भी कारक माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं। यदि शारीरिक संरचना पर बुध (Mercury) का प्रभाव देखा जाए तो जिस जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव में स्थित हो, वह व्यक्ति शारीरिक रूप से सुंदर होता है।