
शनि की साढ़े साती का प्रभाव
शनि की साढ़े साती का नये साल 2024 में इन राशियों पर पड़ेगा असर
मकर राशि
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार साढ़ेसाती की अवधि में कुछ चुनौतियां आने के साथ ही मकर राशि के व्यक्ति अधिक आशावादी बनेंगे। इस समय मकर राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव घट रहा है। इसलिए व्यापार में आपके लिए प्रगति होगी। इस समय आपको आध्यात्मिक कार्यों में भी मन लगाना चाहिए। उदाहरण के लिए शनिवार को गरीबों को खाना खिलाएं, इससे शनि का आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ राशि
आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार जिन व्यक्तियों की चंद्र राशि कुंभ है, उनके लिए शनि की साढ़े साती मध्य चरण में है और साल 2024 में यह कुंभ राशि के लोगों से अत्यधिक परिश्रम कराएगी। इस समय कड़ी मेहनत और ईमानदारी कार्य करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को साढ़ेसाती की अवधि में सोच समझकर निर्णय लेना होगा वर्ना प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने से पहले शुभ चिंतकों से सलाह मशविरा जरूर करें।
Updated on:
04 Jan 2024 09:41 am
Published on:
04 Jan 2024 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
