शिखरधाम मंदिर (shikhar dham temple) के पुजारी बताते हैं कि आस्थावान दंपती की भक्ति साधना से प्रसन्न होकर एक दिन शिवजी ने दर्शन देकर वरदान मांगने को कहा। निःसंतान राणा दंपती की आंखें भर आईं। उन्होंने भगवान से कहा कि आप सर्व ज्ञाता हो, हमारे निःसंतान होने के कलंक को हे गंगाधर, मां गंगा की धार से धो दीजिए, तब शिवजी बोले.. हे भक्त युगल आपकी किस्मत में संतान का सुख तो नहीं है, लेकिन मेरे वरदान के फलस्वरूप एक तेजस्वी बालक का जन्म होगा, लेकिन वह आपके पास तब तक रहेगा, जब तक मैं चाहूंगा।