
शनिवार आज का राशिफल 24 फरवरी 2024
अपनी छवि अच्छी बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहें, समाजिक दायरा बढ़ेगा। घर परिवार और अपने व्यवसाय में तालमेल स्थापित करेंगे, युवा वर्ग को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
शनिवार राशिफल के अनुसार 24 फरवरी को वृषभ राशि वालों को सरकारी मामलों में परेशानी आ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, स्थितियों को समझें। क्रोध में कार्य को न बिगाड़ें, किसी अजनबी पर विश्वास करने से बचें। दोस्तों की मदद करनी पड़ेगी।
प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध खराब न करें। वाणी पर संयम रखें, नम्र बनें। नकारात्मकता को हावी न होने दें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। दाम्पत्य जीवन सोहर्द्रपूर्ण बना रहेगा।
कर्क आज का राशिफल के अनुसार 24 फरवरी को आपको वाहन सुख मिलने से आवागमन की परेशानी दूर होगी, संतान सुख की प्राप्ति होगी। आजीविका में वृद्धि होगी यात्रा के योग हैं, जो सुखद रहेगी। जीवन साथी का सहयोग आगे बढ़ने में मददगार बनेगा।
सिंह राशिः काम को नजरअंदाज न करें
व्यावसायिक समस्या का अंत होगा, जीवन में किसी अपने की कमी खलेगी। शनिवार को सिंह राशि वाले अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज न करें, जीवनसाथी से संबंध में कटुता आ सकती है।
कन्या राशिफल 24 फरवरी के अनुसार सामाजिक और राजनैतिक दायरा बढ़ेगा, आप की लोकप्रियता बढ़ने से विरोधी सक्रिय होंगे, उधार दिया पैसा समय पर न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। व्यवसाय विस्तार के लिए समय उपयुक्त है।
तुला राशिः हुनर को दिखाने का समय
आपके लिए अपने हुनर को दिखाने का समय है, किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे। घर परिवार में उचित सम्मान न मिलने से दुखी रहेंगे, अपने निजी कार्यों में दूसरे की राय लेने से बचें।
अपनी आदतों को बदलें, कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा, अपने कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। अनजाने हुई गलती का पछतावा होगा, विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु राशिफल के अनुसार 24 फरवरी को धनु राशि वालों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति उदासीन होने से बचना चाहिए। किसी बात को नजरअंदाज करना अच्छा नहीं है, हर मामले में समय पर प्रतिक्रिया करें। संतों के मार्गदर्शन में कार्य पूरे होंगे, व्यापार में बदलाव का मन है, जिसमें देरी होगी।
कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बनेगी, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे, कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है, आजीविका के लिए यात्रा करना होगी।
कुंभ राशिः वस्त्र-आभूषण मिल सकते हैं
शनिवार के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी, किसी के प्रति आकर्षित होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी, वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
मीन राशिः मकान दुकान पर खर्च
अपने उद्देश्य को पूरा करेंगे। शनिवार को संभल कर रहें, अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। मकान दुकान पर खर्च होगा। दोस्तों की मदद मिलने से कोई बड़ा काम हो सकता है।
Published on:
23 Feb 2024 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
