स्वभाव से सिंह राशि के लोग बहुत महत्वाकांक्षी और अच्छे चरित्र वाले होते हैं। ये लगनशील होते हैं, लेकिन चाहते हैं कि इनके लिए कोई शुरुआत कर दे, जिसको ये बिना हस्तक्षेप के आगे बढ़ाएं। स्वतंत्रता, मौलिकता, लक्ष्य-प्राप्ति के लिए आत्म बलिदान की इच्छा सिंह राशि वालों का प्रमुख गुण है। सिंह राशि वाले लोग अपने श्रोताओं के बीच बड़े विश्वास के साथ खड़े होते हैं। नाटक, अध्ययन और भाषण आदि के क्षेत्र में वे पर्याप्त उन्नति करते हैं। आतिथ्य करने की उनमें एक स्वाभाविक क्षमता होती है। उत्सव, समारोह आदि सम्पन्न करने में अत्यन्त कुशल होते हैं। अपने मित्रों और परिचितों पर उनका प्रभाव पड़ता है।