12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Nakshatra Gochar April 2026: अश्विनी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश बदलेगा किस्मत, इन 4 राशियों को मिलेगा यश और धन का जबरदस्त लाभ

Surya Gochar 2026: अप्रैल 2026 में सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। 14 अप्रैल की सुबह यह परिवर्तन होगा और 28 अप्रैल तक इसका प्रभाव बना रहेगा। अश्विनी नक्षत्र, जो केतु के अधीन आता है, तेज गति, नई शुरुआत और उपचार का प्रतीक माना जाता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 12, 2026

Surya Nakshatra Gochar April 2026,Surya Gochar ,

Surya Gochar 2026 In Ashwini Nakshatra Rashi Effect|Freepik

Surya Nakshatra Gochar April 2026: सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में यश, सम्मान, आत्मबल और पिता का कारक माना जाता है, इसलिए इसका नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण होता है। अप्रैल 2026 में सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में गोचर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। यह गोचर केतु के नक्षत्र में होने के कारण अचानक मिलने वाले अवसर, मान-सम्मान और आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। 14 अप्रैल 2026 को सुबह 09:38 बजे सूर्य अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 28 अप्रैल तक इसी में संचरण करेगा। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन और प्रतिष्ठा में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत भी होगी। खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ और तरक्की दिलाने वाला साबित हो सकता है।

मेष राशि- नई शुरुआत और आत्मविश्वास में वृद्धि

मेष राशि के लिए यह समय बेहद सकारात्मक संकेत दे रहा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी और लोग आपके नेतृत्व गुणों को सराहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि- इच्छाओं की पूर्ति और करियर में लाभ

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर इच्छाओं को पूरा करने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और पुराने संपर्क भी लाभ देंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। उच्च पदों पर बैठे लोगों से संपर्क बढ़ने के संकेत हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सिंह राशि- भाग्य का साथ और सम्मान में वृद्धि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे और आपके कार्यों की सराहना होगी। किसी धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है, जो मानसिक शांति देगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है।

मकर राशि- धन लाभ और नए अवसर

मकर राशि के लिए सूर्य का यह गोचर आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है और पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं। मान-सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।