
Surya Uttarabhadrapada Nakshatra Gochar|फोटो सोर्स- Freepik
Surya Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन जीवन के कई क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डालता है। 18 मार्च को सूर्य देव शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। खास बात यह है कि यह बदलाव चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष से ठीक पहले हो रहा है, इसलिए इसका प्रभाव और भी खास माना जा रहा है। इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं। विशेष रूप से वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों को करियर, व्यापार और अटके हुए कामों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं।
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए खास तौर पर लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को लंबे समय से अटकी योजनाओं में सफलता मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बढ़ेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें परिचितों या बड़े भाई-बहनों की मदद से अच्छा अवसर मिल सकता है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। पिछले समय में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को प्रतिष्ठित या विदेशी कंपनियों में काम करने का अवसर भी मिल सकता है। परिवार में पिता का मार्गदर्शन और सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। वहीं प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ने की संभावना है और रिश्तों में स्थिरता आ सकती है।
वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। गुरुजनों का सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। करियर में रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
Published on:
16 Mar 2026 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
