31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tarot Horoscope 26 July : आश्लेषा-मघा नक्षत्र का संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, टैरो राशिफल  

Tarot Horoscope 26 July 2025 : आज, 26 जुलाई 2025, श्रावण शुक्ल द्वितीया को मेष को हर कार्य में सफलता मिलेगी। वृषभ धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। मिथुन को निवेश में लाभ होगा, जबकि कर्क को व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता और धन लाभ मिलेगा। टैरो रीडर नीतिका शर्मा से जानें अपनी राशि का हाल।

4 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 25, 2025

Tarot Horoscope 26 July 2025

Tarot Horoscope 26 July 2025

Tarot Horoscope 26 July 2025 : हिन्दू पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई 2025 को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है, जिसके साथ आश्लेषा और मघा नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, यह दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है, तो कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आज के दिन मेष राशि वालों को हर कार्य में सकारात्मक परिणाम और भाग्य का साथ मिलेगा। वृषभ राशि को धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है। वहीं, मिथुन राशि के लिए यह दिन निवेश में लाभ दिलाएगा, जबकि कर्क राशि को व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता और धन लाभ व बचत के अच्छे योग मिलेंगे।

तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लिए भी आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, खासकर नौकरी से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। हालांकि, कन्या, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उतना शुभ नहीं है। अपनी राशि के अनुसार जानें आज का टैरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Mesh)

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको हर कार्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और भाग्य भी आपका साथ देगा। इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे और आज कोई बड़ा कार्य संपन्न होने से आप फायदे में रहेंगे।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Vrishabh)

वृषभ राशि वालों की किस्मत साथ दे रही है और आज कुछ काम की बातें आपको पता चल सकती हैं। नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेंगे। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आज धन के मामले में आपको सोचसमझकर कोई फैसला लेने की जरूरत है।

मिथुन टैरो राशिमिथुन टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Mithun)

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए फायदे वाला है। निवेश के मामले में आपको लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बाद भी आपके कार्य पूर्ण होंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे और आज का दिन आपके लिए अधिक थकान देने वाला होगा।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Kark)

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको कोई भी फैसला काफी सोचविचार के बाद लेना चाहिए। आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। परिवार में आगे बढ़कर कोई आपसे मदद मांग सकता है।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Singh)

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि धन के मामले में आपको आज अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। आज आपके पास आता हुआ पैसा रुक सकता है। आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं और दोस्तों की तरफ से किसी प्रकार का हस्तक्षेप होने से आपके परिवार में समस्या बढ़ सकती है।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Singh)

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ नहीं है। आज के दिन आपको उम्मीद के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। आज किसी से बिना वजह आपका विवाद हो सकता है। परिवार के लोग भी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ है और आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा। दोस्तों के साथ आज आपका दिन अच्छा बीतेगा और शाम का कुछ वक्त कहीं बैठकर बातचीत भी करेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। परिवार के लोग किसी समस्या के समाधान में आपके साथ खड़े रहेंगे। आज आपको नौकरी के मामले में कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको सामाजिक जीवन जीने की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। तो फायदे में रहेंगे।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

धनु राशि के लोगों की किस्मत आज साथ दे रही है और आज आपको काफी समय से लटके किसी कार्य में लाभ होगा। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी से बहस में पड़ने से बचें।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे। आज परिवार के कुछ लोग मिलने आपके घर पर आ सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सही नहीं है। आपके जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। आज के दिन आपके किसी कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन बाद में सफलता मिलने से भरपाई हो जाएगी।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। आज आत्मबल के चलते आपको कुछ समस्याओं पर विजय मिलेगी। साझेदारों से निराशा होगी और किसी बात पर विवाद हो सकता है।

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग

राशिफल 2026