
Aaj Ka Rashifal Tuesday Horoscope Today: ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।
यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।
वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि मंगलवार, Tuesday, 15 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
01. Aries Daily Horoscope 15 November 2022 आज का मेष राशिफल
- अपने स्वभाव को परिवर्तित करें, अपने मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। भाइयों से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, संतान की उन्नति में अवरोध आ सकता है।
02. Taurus Daily Horoscope 15 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
- दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा, जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, माता के साथ किसी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। कॅरियर के प्रति ज़रूरी निर्णय लेंगे।
03. Gemini Daily Horoscope 15 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
- आपकी महत्वता लोगों को अब पता चलेगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव आएगा। प्रेम प्रसंग के चलते परिवार में वाद विवाद होगा। व्यापार में उन्नति होगी, किसी बड़े निवेश के योग है।
04. Cancer Daily Horoscope 15 November 2022 आज का कर्क राशिफल
- अपनी आदतों के कारण आप परेशान होंगे, न्याय विभाग से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। आस पड़ोसियों की सहायता करनी पड़ सकती है, बहनों से मन मूटाव होगा साथ ही यात्रा के योग हैं।
05. Leo Daily Horoscope 15 November 2022 आज का सिंह राशिफल
- अपनी मनमर्ज़ी के कार्य करेंगे, मानसिक सुकून मिलेगा। परिजनों से मदद न मिलने से चिंता और क्रोध बढ़ेगा। संपती से जुड़े कार्य पूरे होंगे, आर्थिक मामलों में आप लापरवाही से बचें।
06. Virgo Daily Horoscope 15 November 2022 आज का कन्या राशिफल
- बोलने से पहले और किसी काम को भी करने से पहले विचार करें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, किसी की मदद करनी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए संघर्ष वाला समय रहेगा।
07. Libra Daily Horoscope 15 November 2022 आज का तुला राशिफल
- जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, वही आज आपको अनदेखा करेंगे। साथ ही ये आपकी निंदा भी करेंगे। सामाजिक मान सम्मान मिलने के साथ ही संतान के विवाह सम्बंधित चर्चा सफल रहेगी।
08. Scorpio Daily Horoscope 15 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
- आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें। आपसी तालमेल न होने से परिजनों से मन मुटाव होगा। आपके व्यवहार से किसी को दुख हो सकता है।
09. Sagittarius Daily Horoscope 15 November 2022 आज का धनु राशिफल
- व्यापार में नए अनुबंध उन्नतिप्रद रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। धर्म से जुड़े कार्य में रुचि बढ़ेगी, क़र्ज़ की संभावना के बीच उचित होगा की सावधानीपूर्वक कार्य करें। मांगलिक कार्य में सहभगिता करेंगे।
10. Capricorn Daily Horoscope 15 November 2022 आज का मकर राशिफल
- मानसिक तनाव रहेगा, संपत्ती से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे। बहनों से संबंध सुधरेंगे, माता पिता के मार्गदर्शन से ख्याति प्राप्त होगी। यात्रा के योग के बीच आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।
11. Aquarius Daily Horoscope 15 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
- समय रहते ज़रूरी दस्तावेज संभाल लें, आपकी कार्यशेली से लोग प्रभावित होंगे। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा। आज कोई खुशख़बरी मिल सकती है, सेहत पर खर्च संभव है।
12. Pisces Daily Horoscope 15 November 2022 आज का मीन राशिफल
- संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान होगा। किसी दोस्त की मदद से रुके कार्य होंगे। भाइयों के सहयोग से रुके कार्य होंगे। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति की संभावना के साथ ही नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।
Published on:
14 Nov 2022 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
