24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Horoscope 22 September: मेष, कन्या और तुला राशियों को लाभ, जानिए बाकियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार

शुक्रवार सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा, यह जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल। इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 21, 2023

22_september.jpg

आज का राशिफल 22 सितंबर 2023

मेष राशि
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला न लें।

वृषभ राशि
जो भी करें दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय बीतेगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा।

मिथुन राशि
कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

कर्क राशि
तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, बेहतर होगा कहीं घूमने चले जाएं। आप के अपनों को आप की जरूरत है, मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि
अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या राशि
नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

ये भी पढ़ेंः Mangal Ast 2023: मंगल इस दिन शत्रु ग्रह की राशि में होंगे अस्त, 24 सितंबर से राशियों में मचेगी हलचल

तुला राशि
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।।

धनु राशि
प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

मकर राशि
नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जनहानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।

कुंभ राशि
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं। समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।


मीन राशि
जरूरत मंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेनदेन संभव है। खानपान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।