1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 24 April 2021: शनिदेव आज देंगे कर्मों का फल,कैसा रहेगा आपका शनिवार ?

Daily Horoscope: आज द्वादशी तिथि 07:17 PM तक उसके बाद त्रयोदशी...

3 min read
Google source verification
24 APRIL 2021 Horoscope

24 APRIL 2021 Rashifal

आज साल 2021 में अप्रैल की 24 तारीख को शनिवार saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। शरीर में यह नाभि और हड्डियां तो वहीं कुंडली में दुःख के कारक माने गए हैं।

इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन देवी माता काली, हनुमानजी और भैरव जी की पूजा का भी विधान है। आज शनि प्रदोष भी है।

Read more -चीन पर आ रहा है शनि का साया, जानें किस ओर है ग्रहों का इशारा

आज का 24 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
करियर में उन्नति वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

आज का 24 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।

आज का 24 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
यश कीर्ति में वृद्दि के बीच शत्रु भी सक्रीय होंगे। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं । बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

आज का 24 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते तनाव से मुक्त होंगे। समय के साथ स्थिति अनुकूल होने से लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयो के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

Read more -आज है माता काली का दिन शनिवार, जाने कैसे पाएं देवी मां का आशीर्वाद

आज का 24 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
जीवन साथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

आज का 24 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। वहीं परिवारिक क्लेश की सम्भावना के बीच विवाद को रोकने की कोशिश करें। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।


आज का 24 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। मित्रों के सहयोग के बीच संतान के कार्यों से नाराज होंगे। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

आज का 24 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कार्य विस्तार के योग के बीच अधिकारी से विवाद हो सकता है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।


आज का 24 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। वहीं प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग हैं। परिजनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

Read more -शनिवार: शनिदेव आप से प्रसन्न हैं या नाराज, ऐसे समझें

आज का 24 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि के योग के बीच पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें। लेकिन सतर्क भी रहें क्योकि आज आप के साथ धोखा भी हो सकता है ।

आज का 24 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। बीमारी में पैसा लगेगा।

आज का 24 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।

Read more -May 2021- 4 प्रमुख ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें इनका आप पर असर

Read more -आपका ये छोटा सा काम कर देगा शनिदेव को प्रसन्न, होगी कृपा की बारिश

Read more -शनिदेव की पूजा के नियम, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा