17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 24 January 2024 – वृषभवालों का बढ़ेगा बिजनेस, सिंह वालों को पार्टनर से रहना होगा सावधान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

24 जनवरी 2024 को बुधवार का दिन है। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। बुधवार को गणेशजी की पूजा करें। आज का नक्षत्र पुनर्वसु . रात्रि तक और योग वैधृति रहेगा।
2 min read
Google source verification
rashifal24.png

बुधवार को गणेशजी की पूजा करें।

24 जनवरी 2024 को बुधवार का दिन है। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। बुधवार को गणेशजी की पूजा करें। आज का नक्षत्र पुनर्वसु . रात्रि तक और योग वैधृति रहेगा।

आपके करियर, सेहत, प्रेम संबंध, मित्रों और पार्टनर के साथ संबंधों के साथ दिनभर में होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं का भविष्यफल जानने पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 24 जनवरी 2024 का दैनिक राशिफल

मेष- अपने जीवन में ईगो को हावी न होने दें नहीं तो सम्बंध कमजोर होंगे। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, घर की सज्जा पर धन खर्च होगा।

वृषभ-.आपकी आदतों के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान से संबंधित समस्या रहेगी। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन- वाणी में मिठास लाएं। बोलने से पहले सोचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। परिजनों के साथ यात्रा के योग हैं। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क- परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कर्मों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

सिंह- आपकी आदतों के कारण आप मुश्किल में आ सकते हैं। मित्रों के माध्यम से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रेम प्रसंगों में अपमानित होना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या- आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। भवन भूमि से संबंधित उनके मामलों में गति आएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूल है।

तुला- किसी को बोलने के पहले विचार करें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यात्रा संभव है।

वृश्चिक- धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। बिना सोचे समझे किसी कार्य को करने से रुकें। बड़ों का मार्गदर्शन मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे। संतान संबंधित मामलों में चिंता मुक्त होंगे।

धनु- आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। किसी का अहित करने से पहले विचार करें। युवाओं के लिए समय श्रेष्ठ है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा।

मकर- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होगी। आपके व्यवहार से लोग आपकी मदद करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। समय उपयुक्त है।

कुंभ- दिनचर्या में बदलाव होगा। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। संतान के व्यवहार से खुश होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन- कार्यों की अधिकता रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। धर्म.कर्म में समय व्यतीत होगा। वाहन भूमि से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी।

यह भी पढ़ेंः समुद्र में 300 फीट की गहराई में है श्री कृष्ण की द्वारिका