
Today Horoscope, Daily Horoscope, Aaj ka Rashifal, Thursday Horoscope, Guruwar ka rshifal: आज का दिन (Today Horoscope) कुछ ठीक नहीं रहा, पता नहीं अब गुरुवार का दिन कैसा गुजरेगा...? अपने इस सवाल का जवाब पाएं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता चंदन श्यामनारायण व्यास से। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आप जान सकते हैं अपनी राशि के अनुसार आपके लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन...(Daily Horoscope/ aaj ka rashifal)....
मेष- आपके किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता और तनाव रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि हो सकती है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।
वृषभ- कार्य स्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगो के लिए समय उपयुक्त हे।
मिथुन- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।
कर्क- अपनी आदतो को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें। जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह- अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।
कन्या- दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा।। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
तुला- व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।
वृश्चिक- गृह क्लेश को टालें। अपने आपको बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धन प्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।
धनु- प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।
मकर- मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंग। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख संभव है।
कुंभ- धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।
मीन- अपने विचारो पर अंकुश रखें। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। मन पसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
Updated on:
16 Mar 2023 08:14 am
Published on:
15 Mar 2023 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
