
Aaj Ka Rashifal 15 April 2021
आज साल 2021 में अप्रैल की 15 तारीख को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना गया है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। शरीर में यह ह्दय तो वहीं कुंडली में विद्या के कारक माने गए हैं।
इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान विष्णु हैं। वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।
आज का 15 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।
आज का 15 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा।
आज का 15 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
काम बहूत हैं, लेकिन अच्छे से कार्यनीति तय किए बिना काम आरम्भ न करें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
आज का 15 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
स्वास्थ का ध्यान रखें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें।अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख की सम्भवना के बीच वाहन खरीदने का मन होगा।
आज का 15 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक सम्बन्धों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कायों में व्यय होगा।
आज का 15 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
आज का 15 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहे। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
आज का 15 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करते हुए विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा।
आज का 15 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
आज का 15 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात के चलते मनचाही कार्य सिद्धि होगी। ध्यान रहे झूठ बोल कर आप फंस सकते हैं।
आज का 15 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
आज का 15 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।
Read more -नवसंवत्सर 2078 का प्रभाव और भविष्यवाणी
Published on:
14 Apr 2021 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
