scriptSurya Rashi Parivartan-14 April 2021 मेष राशि में सूर्य का प्रवेश आज, जानें किन्हें मिलेगा राजसुख और किन राशि वालों के लिए बढ़ेगी परेशानी | Surya Rashi Parivartan on 14 April 2021 effects on you | Patrika News
धर्म-कर्म

Surya Rashi Parivartan-14 April 2021 मेष राशि में सूर्य का प्रवेश आज, जानें किन्हें मिलेगा राजसुख और किन राशि वालों के लिए बढ़ेगी परेशानी

Lucky Zodiac Signs : इन 6 राशियों का चमकेगी किस्मत…

भोपालApr 14, 2021 / 11:07 am

दीपेश तिवारी

Surya rashi parivartan - 14 April 2021

sun transit in aries today 14 April 2021

ग्रहों के राजा सूर्य ( Surya Dev ) हर माह अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं, इसके चलते ही संक्रांति का निर्माण होता है। इस प्रकार साल भी के 12 महीनों में सूर्य 12 राशियों में भ्रमण कर लेते हैं। वहीं ऐसे में इस बार सूर्य देव अपनी उच्च की राशि मेष ( मेष संक्रांति 2021 ) में आज सुबह ही आए हैं। इस राशि पर गोचर करते समय सूर्य सर्वाधिक बलवान माने जाते हैं।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज यानि 13-14 अप्रैल की मध्य रात्रि 2:30 बजे पर सूर्य देव मेष राशि में गोचर कर गए हैं और यहां 14 मई 2021 की रात 11:23 बजे तक रहेंगे।

सूर्य के इस तरह परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव ( Surya dev Upay ) पड़ता है। ऐसे में इस बार भी सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करेगा। इसके चलते जहां कुछ राशिवालों को राजसुख की प्राप्ति होती दिख रही है, वहीं कुछ को इस कारण दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर…

MUST READ – हिंदू नववर्ष 2078 में ग्रहों का मंत्रिमंडल और क्या देंगे फल

hindu_navvarsh_cabinet

1. मेष राशि :
इस समय सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में रहेगा। ऐसे में आपके लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन बहुत ही खास रहेगा। एक ओर जहां ये आपका मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत करेगा। वहीं कामकाज में आपको सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करेगा।

इस दौरान आपको शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वहीं नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने के चलते इस समय आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

उपाय : हर रोज सूर्योदय के दौरान गायंत्री मंत्र का जाप करें।

 

2. वृषभ राशि :
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि से बारहवें भाव यानि व्यय भाव में रहेगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य साबित होगा। इस दौरान आप यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक निवेश की संभावनाएं भी नजर आ रही हैं, परंतु कोई भी निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए।

वहीं आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकार भी मिल सकता है। इस समय आप अपने रिश्ते को संवारने की कोशिश करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें थोड़ा सतर्क रहे। दान धर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे।

उपाय : रविवार को तांबे का दान करें।

READ IT – नवसंवत्सर 2078 का प्रभाव और भविष्यवाणी

hindunavsamvatsar_2078-predictions.jpg
3. मिथुन राशि :
इस समय सूर्य का गोचर आपकी ही राशि से एकादश भाव यानि आय भाव में रहेगा। आपके लिए सूर्य ग्रह का गोचर आर्थिक उन्नति के अवसर लेकर आएगा। जिसके चलते व्यापार में विस्तार होगा। कामकाज की गति में तेजी आएगी।
वहीं लाभ के कई अवसर इस समय आपके हाथ आ सकते हैं। आपका मन हर्षित होगा। पुराने मित्रों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं।
उपायः रविवार को गायों को गुड़ खिलाएं।

4. कर्क राशि :
इस समय सूर्य का गोचर आपकी ही राशि से दशम भाव यानि कर्म भाव पर रहेगा। सूर्य की यह स्थिति आपको खास सफलता दिला सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। इसके चलते कम मेहनत में भी अधिक कामयाबी मिलने की उम्मीद है।
इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए भी बढ़ेंगे। पिता से सहयोग समर्थन प्राप्त करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय : किसी जानकार की सलाह पर रविवार को दाहिनी हाथ की अनामिका में सोने या तांबे में गढ़ी हुई अच्छी गुणवत्ता वाली रूबी पहनें।

MUST READ – नव संवत्सर 2078 का शुभारंभ, जानें इस दिन क्या करें और कैसे जानें नए वर्ष का फल

5. सिंह राशि :
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि से नवम भाव यानि भाग्य भाव पर रहेगा। सूर्य का ये राशि परिवर्तन आप पर उत्तम प्रभाव डालेगा। जिसके चलते आपकी किस्मत चमक उठेगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क इस समय लाभदायक सिद्ध होंगे।

धन लाभ बढ़ेगा। भविष्य के लिए धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। धार्मिक कार्यों में आप सबसे आगे रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

उपाय : प्रति दिन सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।

 

6. कन्या राशि :
सूर्य का गोचर इस समय आपकी राशि से अष्टम भाव यानि आयु भाव में रहेगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

आप अपनी जरूरी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों की मदद मिलेगी। आध्यात्मिक उन्नति के बीच आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। काम के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय : रोज़ाना सूर्योदय के समय सूर्य को जल देने के साथ ही सूर्य नमस्कार करें।

READ IT – एक बार फिर बड़े लॉकडाउन की ओर भारत ! ये हैं बचाव के उपाय

lockdown_2021

7. तुला राशि :
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव यानि विवाह भाव में रहेगा। सूर्य के इस गोचर की वजह से आपको मध्यम फल की प्राप्ति होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। जबकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

साझेदारी में अगर आप कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा। किसी जरूरी काम को लेकर दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

उपाय : घर से निकलने से पहले पिता या घर के बड़े बुजूर्गों का आशीर्वाद लें।

 

8. वृश्चिक राशि :
सूर्य का गोचर इस समय आपकी राशि से षष्ठम भाव यानि रोग व शत्रु भाव में रहेगा। सूर्य का गोचर आप लोगों के लिए थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। इस दौरान आपको आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

उपाय : हर रोज ‘आदित्य हृदय’ स्त्रोत का पाठ करें।

MUST READ – April 2021: पांच-5 प्रमुख ग्रहों का होगा गोचर, जानें देवगुरु किन राशियों को देंगे विशेष लाभ

9. धनु राशि :
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव यानि बुद्धि व पुत्र भाव में रहेगा। आपके लिए सूर्य का गोचर बेहद शानदार साबित होने वाला है। इस समय आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं।

आपके द्वारा किए गए प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे। कमाई में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में विश्वास और साहस बढ़ेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का परचम लहराएंगे।

उपायः रविवार का व्रत करें।


10. मकर राशि :
सूर्य का गोचर इस समय आपकी राशि से चतुर्थ भाव यानि माता व सुख भाव में रहेगा। सूर्य का यह गोचर आपके लिए अच्छा साबित होगा। अधिक सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। भूमि भवन से संबंधित कामों में अच्छा फायदा मिलेगा।

इस समय नौकरी पेशा वाले लोगों को मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

उपाय : रोज सुबह प्राणायाम करें।

READ IT – देवसेनापति व दैत्य ग्रह बदल रहे बंगाल चुनावों में गणित! जानें क्या होना वाला है?

bengal_election_2021.jpg

11. कुंभ राशि :
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव यानि पराक्रम भाव में रहेगा। जिसके चलते इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके लिए सूर्य ग्रह का गोचर सफलता के नए मार्ग खोल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। कामकाज के सिलसिले में आपको मेहनत से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़ी हुई यात्रा कर सकते हैं।

उपाय : आवश्यक वस्तुओं का ज़रूरतमंद लोगों को दान करें।


12. मीन राशि :
सूर्य का गोचर इस समय आपकी ही राशि से द्वितीय भाव यानि धन व वाणी भाव में रहेगा। इस दौरान आर्थिक पक्ष मजबूत होने के प्रबल योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। वहीं इस समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे।

आपके अच्छे स्वभाव और व्यवहार से मान-सम्मान बढ़ेगा। सूर्य का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी खासा प्रभाव डालेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

उपाय : सूर्योदय के समय प्रति दिन “राम रक्षा स्तोत्र” का पाठ करें।

MUST READ – नव संवत्सर 2078 का राशिफल और उपाय

horoscope_of_navsamvatsar_2078.jpg

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Surya Rashi Parivartan-14 April 2021 मेष राशि में सूर्य का प्रवेश आज, जानें किन्हें मिलेगा राजसुख और किन राशि वालों के लिए बढ़ेगी परेशानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो