15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 23 जुलाईः सूर्य की तरह रविवार को चमकेगी कर्क, कन्या समेत पांच राशि के लोगों की किस्मत

आज का राशिफल 23 जुलाई में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास बता रहे हैं कि रविवार को किसकी किस्मत चमकने वाली है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 22, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

आज का राशिफल 23 जुलाई 2023

मेष राशिः जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधारें। कई दिनों से रुके पड़े काम और मुद्दे आज सुलझ सकते हैं और पूरे हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।


वृषभ राशिः चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।


मिथुन राशिः पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौजमस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं, लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।


कर्क राशिः समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।


सिंह राशिः किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।


कन्या राशिः आज का राशिफल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (24-30 July): आने वाले सात दिन इन लोगों के लिए अच्छे, जानें लकी राशियों को क्या मिलेगी खुशखबरी


तुला राशिः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार तुला राशि के जातक धैर्य रखें, वे जल्दबाजी में अपना नुकसान कर सकते हैं। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।


वृश्चिक राशिः कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।


धनु राशिः धनु राशि वाले उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।


मकर राशिः ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।


कुंभ राशिः आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। रविवार को शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।


मीन राशिः जीवन में आज के दिन कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। उच्चपद मिलने के योग हैं। नया व्यापार शुरू कर पाएंगे।