17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka Rashifal- सूर्यग्र​हण के दिन का जानें क्या क​हती ​है आपकी राशि, कैसा बीतेगा आज का दिन

25 October 2022, Surya Grahan effects on Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 24, 2022

25_oct_2022_ka_rashifal_on_surya_grahan.jpg

Aaj Ka Rashifal : Today Horoscope : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में आज ताे सूर्यग्रहण भी है, जाे सभी राशियों काे अत्यधिक प्रभावित करेगा। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज दिवाली के दिन यानि मंगलवार, Tuesday, 25 अक्टूबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

01. Aries Daily Horoscope 25 October 2022 आज का मेष राशिफल
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

02. Taurus Daily Horoscope 25 October 2022 आज का वृषभ राशिफल
अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभलें और संगती बदलें।

03. Gemini Daily Horoscope 25 October 2022 आज का मिथुन राशिफल
कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेँगे।शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

04. Cancer Daily Horoscope 25 October 2022 आज का कर्क राशिफल
जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे।कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे ।

05. Leo Daily Horoscope 25 October 2022 आज का सिंह राशिफल
आपकी वाक्शेली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण तनाव होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Must Read - Diwali Horoscope 2022 to Year 2023- दिवाली का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका अगला एक साल

06. Virgo Daily Horoscope 25 October 2022 आज का कन्या राशिफल
कार्यक्षमता में वृध्दि होगी। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे ।

07. Libra Daily Horoscope 25 October 2022 आज का तुला राशिफल
किसी की सुनी सुनाई बातो पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

08. Scorpio Daily Horoscope 25 October 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

09. Sagittarius Daily Horoscope 25 October 2022 आज का धनु राशिफल
कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍

10. Capricorn Daily Horoscope 25 October 2022 आज का मकर राशिफल
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

Must Read- November 2022 Festival calendar - नवंबर 2022 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

11. Aquarius Daily Horoscope 25 October 2022 आज का कुंभ राशिफल
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे ।जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

12. Pisces Daily Horoscope 25 October 2022 आज का मीन राशिफल
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

Must Read- ग्रहण दे रहे खतरनाक अशुभ संकेत, जानें किस राशि पर क्या होगा असर


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग