भोपालPublished: Oct 24, 2022 12:01:12 pm
दीपेश तिवारी
- दिवाली पर आपके लिए क्या शुभ होने वाला और आपको किन बातों का आपको रखना है ध्यान...
- जानें दिवाली 2022 से दिवाली 2023 तक का सभी राशियों का राशिफल
हर साल दिवाली का त्यौहार नरक चतुर्दशी के अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन इस बार 24 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी के साथ ही दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। दरअसल दीपावली का पर्व 5 दिनों तक चलने वाला पर्व है। ऐसे में जहां पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भाईदूज का त्यौहार मनाया जाता है। लेकिन इस बार इन 5 दिनों में से तीसरा दिन सूर्यग्रहण के चलते खाली जा रहा है।