
आज का राशिफल 6 सितंबर
मेष राशि
अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या आ सकती है, व्यापार व्यवसाय में साझेदारी लाभदायक रहेगी। संतान की गलतियों को अनदेखा न करें, समय पर निर्णय लें।
वृषभ राशि
पारिवारिक समस्या का अंत होगा, समय रहते जमीन जायदाद से संबंधित कार्य कर लें। भाइयों के व्यवहार से मन दुखी होगा, किसी बुद्धिजीवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में सहायक होगा।
मिथुन राशि
आजीविका के लिए यात्रा करनी पड़ेगी, न चाहते हुए भी लोगों के लिए काम करना होगा। रूका धन मिलने से आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी, नौकरी में तबादले के योग हैं।
कर्क राशि
कम बोलें, अच्छा बोलें। आप अपनी कार्य करने की पद्धति को बदलें, सकारात्मक सोच रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पढ़ाई लिखाई में मन कम लगेगा। आलस्य के कारण काम विलंब से पूरे होंगे।
सिंह राशि
समय पर काम करना सीखें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। दूसरों की देखादेखी करने से बचें, स्वयं को परिपक्व बनाएं। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
कन्या राशि
समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा, मित्रों के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने में विचार करें। प्रेम प्रसंग के चलते समझदारी से निर्णय लें। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है, आलस्य हावी रहेगा।
तुला राशि
व्यवसाय में निर्णय लेने में देरी न करें, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में समय बीतेगा। यात्रा सुखद रहेगी, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
वृश्चिक राशि
झूठ बोलने से बचें, जमीन जायदाद के मामलों में आप लापरवाही कर रहे हैं। वाहन पर भारी खर्च हो सकता है, नौकरी में चल रहा तनाव खत्म होगा। आलस्य त्यागें और समझदारी से कार्य करें।
धनु राशि
समय उपयुक्त है, पारिवारिक समस्या का समाधान आपसी समझ से संभव है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा, संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। विवादों से बचें।
मकर राशि
आपके अपने ही आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं, मित्रों के साथ यात्रा होगी। लम्बे समय से आप जो करना चाहते थे उसकी रूपरेखा आज बन सकती है, व्यापार में उन्नति होगी।
कुंभ राशि
परिवार में सब को समान स्नेह दें, भेदभाव न करें, सही का साथ दें। आप के व्यवहार से संतान नाराज होगी, मकान दुकान से संबंधित कार्य आज पूरे होंगे। कर्ज की व्यवस्था होने से कार्य आसानी से होंगे।
मीन राशि
समय रह्ते अपने रूके कार्यों को पूरा करें, आपसी मतभेद समाप्त होंगे। नौकरों के भरोसे काम न करें, नुकसान होगा। संतान की गतिविधियों पर ध्यान दें। मनपसंद भोजन की प्राप्ति आज संभव है।
Published on:
24 Aug 2023 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
