20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Horoscope: मेष राशि के लोगों को आज मिलेगा संपत्ति कार्यों का लाभ, जाने कैसा रहने वाला है आज आपकी राशि का हाल

Today Rashifal, aaj Ka rasifal, Daily Horoscope, Today Horoscope, Tuesday Horoscope: मंगलवार (Tuesday Horoscope) का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है...तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर आपके इस सवाल का जवाब....यानी इस लेख में आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला होगा...जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल (Today Horoscope)...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Mar 13, 2023

today_horoscope_daily_horoscope_aaj_ka_rashifal.jpg

Today Rashifal, aaj Ka rasifal, Daily Horoscope, Today Horoscope, Tuesday Horoscope: आज मंगलवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए निवेश करने के हिसाब से शुभ रहेगा। आपके संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका मंगलवार (Tuesday Horoscope) का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है...तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर आपके इस सवाल का जवाब....यानी इस लेख में आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला होगा...जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल (Today Horoscope)...

मेष- परिजनों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय के नए मार्ग खुलेंगे। दुर्घटनादि से बचें। जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा।

वृषभ- दिन की शुरुआत में आलसी रवैया रहेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। चिंता रहेगी।

मिथुन- माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कलह से बचें। शारीरिक पीड़ा रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपेक्षा न करें।

कर्क- व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। वाहन पर खर्च होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अस्वस्थता रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम है।

सिंह- अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा। मित्रों की मदद से रुके काम होंगे। तनाव और चिंता का वातावरण रहेगा, जोखिम न लें। दुर्घटनादि से हानि संभव है। कुछ लाभ होगा।

कन्या- मनानुकूल माहौल मिलेगा। दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी। अचानक लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। विवाद न करें।

ये भी पढ़ें: बेहद शुभ संयोगों में शुरू होगा हिंदु नववर्ष विक्रम संवत 2080, नाम होगा नल, इन राशियों को सालभर मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद