28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का पंचांग 04 जनवरी 2018

आज का पंचांग 04 जनवरी 2018

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 04, 2019

panchang

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति पौष 14 शक सम्वत 1940 पौष कृष्ण चतुर्दशी शुक्रवार विक्रम सम्वत 2075 सौर पौष मास प्रविष्टे 20 रवि उलसानी 27 हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 जनवरी सन् 2019 ई० सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 58 मिनट तक उपरान्त अमावस्या तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 53 मिनट तक उपरान्त मूल नक्षत्र का आरंभ, वृद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 50 मिनट तक उपरान्त धु्रव योग का आरंभ, विष्टि करण सायं 04 बजकर 10 मिनट तक उपरान्त चतुष्पद करण का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में पशुधन की खरीदी बिक्री करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 53 मिनट तक वृश्चिक उपरान्त धनु राशि परं संचार करेगा। आज ही भद्रा सायं 04 बजकर 10 मिनट तक मास शिव रात्रि व्रत शुक्र अनुराधा नक्षत्र में अगले दिन तड़के 04 बजकर 46 मिनट, गण्डमूल।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (यू, ये, यो, भ) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से मध्यम होंगे। इनमें लेखन व वादप्रतिवाद के गुण प्रमुखता से होंगे। प्रायः कठोर परिश्रमी व संकल्पशक्ति के धनि होंगे।

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।