
आज का पंचांग 04 अक्टूबर 2018
ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल
राष्ट्रीय मिति आश्विन 12 शक संवत् 1940 आश्विन कृष्णा दशमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2075। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 18, मुहर्रम 23 हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 4 अक्टूबर सन् 2018 ई०। दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। दशमी तिथि रात्रि 9 बजकर 49 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, पुष्य नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 49 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ, शिव योग प्रातः 9 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजे तक उपरांत बव करण का आरंभ।
आज के मुहर्त- अनुकूल समय में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 9 बजकर 49 मिनट तक, दशमी का श्राद्ध, गण्डमूल रात्रि 8 बजकर 49 से, गुरुपुष्य योग।
आज जन्म लिए बच्चों के नाम (हे, हो, डा, डी, डू) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से ऊंचे पुरे होंगे। इनका व्यवहार हमेशा विचित्र रहेगा। ऐसे जातक कड़क व विद्रोही स्वर के होंगे। इनकी क्रय विक्रय में खासी रूचि रहेगी। थोड़े धर्मभिरू भी होंगे।
पंचांग क्या है
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते ।जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।
