4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 09 जनवरी 2018

आज का पंचांग 09 जनवरी 2018
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 09, 2019

panchang

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति पौष 19 शक संवत् 1940 पौष शुक्ल तृतीया बुधवार विक्रम संवत् 2075। सौर पौष मास प्रविष्टे 25, जमादि उल्लावल 02, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 जनवरी सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अपराह्न 2 बजकर 39 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, घनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 50 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ, सिद्धि योग अगले दिन तड़के 5 बजकर 35 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में पूर्व दिशा की व्यवसायिक यात्रा करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

गर करण अपराह्न 2 बजकर 39 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 1 बजकर 15 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा अगले दिन तड़के 4 बजकर 1 मिनट से, पंचक समाप्त अपराह्न 1 बजकर 15 मिनट, बुध पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में अगले दिन सुबह 7 बजकर 8 मिनट।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (गी, गू, गे, गो) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से स्थूल होंगे। ऐसे जातक उच्च विचारों के व संगीतप्रेमी होंगे। व्यर्थ व्ययखर्च में आसक्ति के चलते सामान्य धनसंपदा के होंगे। मनस्वी व वाचाल भी होंगे।

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।