5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 18 जनवरी 2018

आज का पंचांग 18 जनवरी 2018
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 18, 2019

panchang

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति पौष 28, शक संवत् 1940, पौष शुक्ल द्वादशी शुक्रवार, विक्रम संवत् 2075 सौर माघ मास प्रविष्टे 05, जमादि उल्लावल 11, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 जनवरी सन् 2019 ई०।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि रात्रि 8 बजकर 23 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, रोहिणी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में यज्ञोपवीत संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

ब्रह्म योग रात्रि 10 बजकर 9 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ, बव करण प्रातः 9 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ, चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 32 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज ही बुध उत्तराषाढा नक्षत्र में सायं 7 बजकर 24 मिनट पर, सुजन्म द्वादशी।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (वू, वे, वो, का, की) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से बलशाली होंगे। ऐसे जातक परिश्रमी व व्यवहार प्रिय होंगे। जीवन में कभी भी साधन विहिन नहीं होंगे। इनकी पर्यटन में विशेष रूचि रहेगी।

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।