6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 24 जनवरी 2019

आज का पंचांग 24 जनवरी 2019
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 24, 2019

aaj ka panchang

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति माघ 04 शक संवत् 1940 माघ कृष्णा चतुर्थी बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2075। सौर माघ मास प्रविष्टे 11, जमादि उल्लावल 17 हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जनवरी सन् 2019 ई०।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 8 बजकर 54 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 6 बजकर 22 मिनट तक उपरांत।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में पशुधन की खरीदी बिक्री करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ, शोभन योग सायं 6 बजकर 11 मिनट तक उपरांत।अतिगण्ड योग का आरंभ, बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 49 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। आज ही श्री गणेश संकष्ट चतुर्थी व्रत, गौरी-वक्रतुण्ड चतुर्थी, सूर्य श्रवण नक्षत्र में अपराह्न 3 बजकर 40 मिनट पर।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (टा, टी, टू, टे, टो, प) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से मजबुत होंगे। ऐसे जातक भावुक मनोवृत्ति के होंगे। इनमें गजब का आत्मविश्वास रहेगा। प्रायः शांत प्रवत्ति के होंगे व संगीत से विशेष प्रेम रहेगा।

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।