5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 28 सितंबर 2018

आज का पंचांग 28 सितंबर 2018
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 28, 2018

panchang

आज का पंचांग 28 सितंबर 2018

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति आश्विन 06 शक संवत् 1940 भाद्रपद कृष्ण तृतीया शुक्रवार विक्रम संवत् 2075। सौर आश्विनी मास प्रविष्टे 12 मुहर्रम 17 हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 सितम्बर सन् 2018 ई॰। दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 8 बजकर 45 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 23 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग रात्रि 11 बजकर 52 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ, विष्टि करण प्रातः 8 बजकर 45 मिनट तक बालव करण का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में वस्तु विशेष का विक्रय करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा प्रातः 8 बजकर 45 मिनट तक, श्री गणेश चतुर्थी व्रत, चतुर्थी का श्राद्ध, भरणी श्राद्ध।

आज जन्म लिए बच्चों के नाम (ली, लू, ले, लो, अ) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। ऐसे जातक दृढ़ निष्चयी होंगे। थोड़े मनोविनोदी स्वभाव के होंगे। किसी काम को शिघ्र व समयबद्ध पूर्ण करना इनका विशेष गुण रहेगा।

पंचांग क्या है

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते ।जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।