1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tuesday Rashifal: इस राशि के तिलहन व्यापारी हैं तो आज खास लाभ, ये रखें सेहत का ध्यान

Tuesday Rashifal मंगलवार का दिन कई राशि के व्यापारियों के लिए बेहद शुभ है, तो कुछ राशियों के लोगों के लिए मकान बदलने का योग..आज का राशिफल में जानें मंगलवार का दिन किन लोगों के लिए बेहद शुभ है। दैनिक राशिफल में इसे विस्तार से बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Nov 20, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

मंगलवार राशिफल 21 नवंबर 2023

मेष राशि
कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृषभ राशि
भवन भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें, वर्ना नुकसान संभव है। कारोबार में बाधा दूर होगी, धन प्राप्ति सुगम होगी। भाइयों से विवाद न करें।

मिथुन राशि
निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान की चिंता और तनाव रहेगा। व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें। अचानक धनार्जन होगा।


कर्क राशि
दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशि
किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी कई कार्य प्रभावित होंगे। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशि
पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातों को भूल कर नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे, व्यवसाय में मंदी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan: 17 नवंबर को एक साल बाद वृश्चिक राशि में आएंगे सूर्य, 5 राशियों के लोगों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद

तुला राशि
कारोबार में नई तकनिक का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति आज हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि
अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न होने दें। मुसीबत आ जाएगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आपकी भावनाओ को नजरअंदाज किया जाएगा।

धनु राशि
भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूपरेखा बनेगी। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।

मकर राशि
अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझकर करें, वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि आजीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि
आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

मीन राशि
अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।