scriptआज का वीडियो राशिफल : बृहस्पतिवार का दिन इन राशिवालों के लिए रहेगा खास | video rashifal of 11 june 2020 thrusday aaj ka video horoscope | Patrika News
राशिफल

आज का वीडियो राशिफल : बृहस्पतिवार का दिन इन राशिवालों के लिए रहेगा खास

आज 11 जून 2020 को बृहस्पतिवार का दिन…

भोपालJun 10, 2020 / 06:08 pm

दीपेश तिवारी

video rashifal of 11 june 2020 thrusday aaj ka video horoscope

video rashifal of 11 june 2020 thrusday aaj ka video horoscope

आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि ( 09:10 PM तक- सप्तमी ) व दिन गुरुवार का है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र ( 04:36 PM तक- शतभिषा ) रहेगा।

1. मेष राशि :- आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से आपके यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

2. वृषभ राशि :- सफलता से यश में वृद्धि होने के साथ ही लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बने रहने के बीच संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

3. मिथुन राशि :- धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं, वहीं सोचने समझने की शक्ति में भी कमी आएगी। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।

4. कर्क राशि :- कार्यस्थल पर विवादों में बढ़ौतरी हो सकती है, संयम से काम लें। लाभ के बीच आज मौन ही लाभदायक होगा। परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

5. सिंह राशि :- जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है। समय का उतार चढ़ाव निराशा की ओर ले जाएगा।

6. कन्या राशि :- आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहने के साथ ही मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त है।सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।

7. तुला राशि :- दिन मध्यम है। अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखते हुए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रहेगे।

8. वृश्चिक राशि :- समय की अनुकूलता के आभास के बीच लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा को टालें।

9. धनु राशि :- आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग के बीच कॅरियर में बदलाव आएगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे हो रहे काम के चलते लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

10. मकर राशि :- नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

11. कुम्भ राशि :- समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

12. मीन राशि :- योजना के अभाव में लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का वीडियो राशिफल : बृहस्पतिवार का दिन इन राशिवालों के लिए रहेगा खास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो