19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / वीडियो राशिफल : बुधवार का दिन इन राशिवालों के लिए रहेगा खास, और आपके लिए

वीडियो राशिफल : बुधवार का दिन इन राशिवालों के लिए रहेगा खास, और आपके लिए

आज 15 जुलाई 2020 को बुधवार Wednesday का दिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 Jul 2020, 6:00 AM IST

video rashifal of 15 july 2020 Wednesday aaj ka video horoscope

video rashifal of 15 july 2020 Wednesday aaj ka video horoscope

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि ( 10:19 PM तक फिर एकादशी ) व दिन बुधवार ( 14 july 2020, Wednesday ) का है। इस दिन भरणी रेवती ( 04:44 PM तक फिर कृत्तिका ) रहेगा। वहीं आज ही सावन 2020 का दूसरा बुधवार भी है।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 15 July 2020, Wednesday

1. मेष राशि :- लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज बोले कम और काम ज्यादा करें।

2. वृषभ राशि :- आज भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक और राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। कम समय में कार्य पूरे होंगे। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में वृद्धि होगी।

3. मिथुन राशि :- वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यो में मित्रों की मदद मिलेगी। अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाणी पर संयम आवश्यक है।

4. कर्क राशि :- आज अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। आपके क्रिया कलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। आज के दिन अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।

5. सिंह राशि :- आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। खर्चों में कमी करें। पारिवारिक सुख व संतोष भी बढ़ेगा। लेकिन ध्यान रखें कि छोटी छोटी बातों पर क्रोध न करें, संतान से कष्ट रहेगा।

6. कन्या राशि :- दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

7. तुला राशि :- आज अचानक यात्रा के योग के बीच आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है। लेकिन, जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि :- आज आप अपने बलबूते से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे, जिसके चलते मान व सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है।

9. धनु राशि :- व्यापार में कर्मचारियों पर सोच समझकर विश्वास न करें। मानसिक चिंता के बीच आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

10. मकर राशि :- अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आप की कीर्ति बढेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

11. कुम्भ राशि :- विदेश जाने के योग के बीच आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखे। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे।

12. मीन राशि :- आज आप की दिनचर्या में बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है। इसके अलावा आज काम के प्रति सजग रहते हुए आलस त्यागें।