19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / वीडियो राशिफल: बृहस्पतिवार को 7 राशि वालों के लिए बन रहे मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग

वीडियो राशिफल: बृहस्पतिवार को 7 राशि वालों के लिए बन रहे मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग

आज 16 जुलाई 2020 को बृहस्पतिवार Thursday का दिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 Jul 2020, 6:00 AM IST

video rashifal of 16 july 2020 Thursday aaj ka video horoscope

video rashifal of 16 july 2020 Thursday aaj ka video horoscope

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि ( 11:44 PM तक फिर द्वादशी ) व दिन बृहस्पतिवार / गुरुवार ( 16 july 2020, Thursday ) का है। इस दिन भरणी कृत्तिका ( 06:53 PM तक फिर रोहिणी ) रहेगा। वहीं आज ही सावन 2020 का दूसरा गुरुवार भी है।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 16 July 2020, Thursday

1. मेष राशि :- आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधो में मधुरता आएगी।

2. वृषभ राशि :- लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग के बीच भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

3. मिथुन राशि :- धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं। सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी।

4. कर्क राशि :- आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा संयम से काम लें। आज मौन ही लाभदायक रहेगा। परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

5. सिंह राशि :- समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।

6. कन्या राशि :- पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी, मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त है। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।

7. तुला राशि :- दिन मध्यम है, अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखेगा। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि :- समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें।

9. धनु राशि :- आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम होने से लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।कॅरियर में बदलाव आएगा।

10. मकर राशि :- आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।कार्य की अधिकता रहेगी।

11. कुम्भ राशि :- व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। समय की अनुकूलता का आभास होगा। आज कुछ जगह खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

12. मीन राशि :- जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना के चलते लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।