11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vrishabh Masik Rashifal May: मई में वृषभ राशि के व्यापारियों का गुडलक देगा साथ, वृषभ मासिक राशिफल में पढ़ें नौकरी वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2024

Vrishabh Masik Rashifal May 2024 मई का महीना आने वाला है। आपकी राशि वृषभ है तो मई 2024 आपके लिए कैसा रहेगा, यह आपके खयाल में आ रहा होगा। वृषभ राशिफल मई 2024 पारिवारिक, आर्थिक जीवन, करियर, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य इस महीने कैसा रहेगा, सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें वृषभ मासिक राशिफल मई 2024 (Taurus Monthly Horoscope 2024)

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 14, 2024

vrishabh_masik_rashifal_may_2024.jpg

वृषभ मासिक राशिफल मई 2024


मई में वृषभ राशि वाले ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ ही बिताएंगे। इस महीने वृषभ राशि वालों के रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के सभी सदस्यों का एक-दूसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। घरवालों के साथ तीर्थ यात्रा या धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यदि आपके भाई या बहन में से कोई बाहर नौकरी करता है या पढ़ता है तो इस महीने घर लौट सकता है। कुल मिलाकर मई 2024 आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहेगा।


मई राशिफल वृषभ राशि व्यापार नौकरी के अनुसार वृषभ राशि के व्यापारियों के लिए यह महीना शानदार रहेगा। इस महीने कई नए समझौतों के अवसर मिलेंगे। आपकी किसी नए व्यक्ति से भेंट होगी जो नई व्यापारिक संभावना खोलेगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार करें। ऐसे लोग जो लोग नौकरीपेशा हैं उनका अपनी नौकरी से मोहभंग हो सकता है। ऐसे समय में उनका ज्यादा ध्यान अपनी बचत करने पर होगा ताकि भविष्य में वे इसका इस्तेमाल कर सकें।


वृषभ मासिक राशिफल शिक्षा और करियर 2024 के अनुसार जो छात्र फैशन, कंप्यूटर, मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए यह महीना शानदार रहेगा। इस महीने वृषभ राशि वालों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। स्कूल के छात्रों के लिए मई आरामदायक रहेगा, हालांकि करियर से जुड़े दूसरे क्षेत्रों में इनकी अधिक रूचि रहेगी। इस दौरान आप अपनी कला में निखार लाने के लिए कोई कोर्स आदि कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे नए विकल्पों को भी देखेंगे जो भविष्य में उनके काम आएंगे। ऐसे में किसी सीनियर का मार्गदर्शन आपके बहुत काम आएगा जो आपकी आगे की राह को सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Aries May: मेष राशि वालों के करियर में लगेंगे पंख, पढ़ें-मई मासिक राशिफल


मई में आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। यह तनाव का कारण बनेगा। इस दौरान आपका ज्यादातर ध्यान दूसरी चीजों पर होगा जिससे आपका साथी आपसे निराश हो सकता है। आपको बातचीत से हल निकालना होगा। जो लोग सिंगल हैं उन्हें मई में व्यवहार में आक्रामकता छोड़नी होगी वर्ना सकारात्मक बातचीत भी रूक जाएगी। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को बुआ पक्ष की ओर से कोई रिश्ता लाया जा सकता है।


मई का महीना वृषभ राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है। इस महीने वृषभ राशि वाले खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। हालांकि बवासीर के रोगियों को तीसरे सप्ताह में समस्या हो सकती है। यदि आप बाहर का खाना खाने के शौकीन हैं तो इस माह घर का बना पौष्टिक आहार लें वर्ना पेट परेशान कर सकता है। मई में वृषभ राशि वाले मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे आपके मन में नए-नए विचार आएंगे जिससे रचनात्मकता बढ़ेगी। माह के बीच में नींद कम आने की समस्या परेशान कर सकती है। इसके लिए सोते समय कम से कम पंद्रह मिनट के लिए ध्यान लगाएंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।


मई के महीने में वृषभ राशि वालों का शुभ अंक 1 और शुभ रंग भूरा रहेगा। इसलिए इस महीने इन दोनों को प्राथमिकता दें तो इससे लाभ होगा।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)