5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope (07 to 13 November 2022): तुला से धनु तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022, Rashifal Weekly in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Saptahik Rashifal and know about health, career and prosperity.

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 06, 2022

tula_se_dhanu_saptahik_rashifal.jpg

,,

जीवन का हर दिन कुछ न कुछ बदलाव जरूर लाता है, ऐसे में तकरीबन हर किसी को सुबह से ही चिंता हो जाती है कि आज का दिन कैसा जाएगा? वहीं हर नए सप्ताह को देखकर व्यक्ति ये सप्ताह मेरे लिए कैसा रहेगा के सवाल चिंतित हो जाता है, और अपने चारों ओर अनेक शंकाओं और आशंकाओं का घेरा बना लेता है। लेकिन भविष्य के प्रति आशांवित होते हुए भी वह पूरे सप्ताह हर दिन को अच्छे या बुरे होने पर भी जैसे—तैसे निकाल ही देता है।

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र कई तरीकों से खास हो जाता है, कई लोगों का भी मानना है कि ज्योतिष शास्त्र हमें काफी हद तक ये बता देता है कि इस सप्ताह हमें किससे लाभ होगा व किससे हमें सतर्क रहना है।

ऐसे में यदि इन बातों को याद रखा जाए तो हम किस कारण से दिक्कत में आ सकते हैं, उससे बचकर काफी हद तक रह सकते हैं। साथ ही लाभ की भी संभावना बनी रहती है। लेकिन दैनिक दिन के राशिफल में जहां इन बातों पर कार्य करने के लिए समय कम होता है वहीं साप्ताहिक राशिफल के तहत इस पर अमल करने के लिए काफी समय होता है।

तो चलिए जानते हैं कि ग्रहों की गणना इस सप्ताह (07 to 13 November 2022) तुला से धनु राशि वालों के लिए क्या इशारा कर रही है और उसके अनुसार यह समय इनके लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं...

Libra Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : तुला का साप्ताहिक राशिफल
आप कई प्रशंसकों का दिल अपनी मासूमियत और जोश से जीतने में सफर रहेंगे। आपके किसी मित्र के जीवन में आपके द्वारा दी गई कोई सलाह एक बड़ी समस्या का समाधान करने में सफल रहेगी। जिन चीजों में बदलाव संभाव ही न हो उन पर शोक कर अपना समय बर्बाद न करें। ऐसे में समय बर्बाद करने की जगह उत्पादकता में बढ़ौतरी करते हुए अपनी ऊर्जा को एक अलग रास्ते पर लगाएं। साथ ही अपने आप को प्रियजनों से घिरा रखते हुए खुद को ऊर्जावान और विशेष महसूस करें।

उपाय -समय की बर्बादी न करें।

Must Read- Weekly Horoscope (07 to 13 November 2022): मेष से मिथुन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Must Read- Weekly Rashifal (07 to 13 November 2022): कर्क से कन्या तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Must Read- Weekly Horoscope (07 to 13 November 2022)- मकर से मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Scorpio Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल
किसी के प्रति बुरा रवैया सीधे आपके आत्म-विकास पर भारी पड़ सकता है। कारण यह है कि बुरा रवैया आपको मानसिक तनाव देगा, ऐसे में इसका जब आपको सामना करना पड़ेगा तो यह आपको अन्य लोगों से अलग कर देगा। उचित होगा कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और अपने रचनात्मक शौक की ओर ध्यान दें। शांत रहकर स्वस्थ प्रेम-जीवन का आनंद लें।

उपाय -तनाव व वाद विवाद से दूर रहें।

Sagittarius Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : धनु का साप्ताहिक राशिफल
आपके जीवन के लक्ष्यों का पीछा करने के लिए लिए यह सप्ताह काफी उपयुक्त है। उचित होगा कि मिलने वाले अवसरों का रणनीतिक रूप से लाभ उठाएं। आप अपने निरंतर और समर्पित प्रयासों के कारण काम के मोर्चे पर कई लाभों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय में आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से सराहना भी पा सकते हैं।

उपाय -अवसरों को हाथ से न जानें दें।