5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022- मेष से मिथुन राशि तक के लिए कैसा रहेगा साप्ताह

HINDI NEWS: Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Saptahik Rashifal and know about health, career and prosperity.

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 13, 2022

mesh_to_mithun.jpg

,,,,,,

Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है।

इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी। वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए 13 से 19 नवंबर 2022 तक क्या कहता है।

01. Aries Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : मेष साप्ताहिक राशिफल

आद्रा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह कार्य और आर्थिक मापदण्ड को लेकर विशिष्ट योजना बनवाएगा। पुरानी चीजें परेशान करेंगी। व्यापार में नए निदेश का रास्ता उत्तर दिशा से निकलेगा। नौकरी में प्रगति के साथ पदोन्नति। महिला तथा छत्रवर्ग को निजी प्रशासन से जुड़े क्षेत्र में व्यवसायिक अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : कत्थई, हल्का नीला

शुभ अंक : 2. 6 दिशा: उत्तर, पूर्व

अनुकूल सलाह : अपने निर्णयों पर संशोधन की आवश्यकता है।


02. Taurus Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : वृषभ साप्ताहिक राशिफल

धन की स्थिति में सुधार होगा। बाहरी यात्रा भी संभव है। बिना सोचे फैसला न करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से सुधार वाला समय चल रहा है। पत्थर से संबंधित व्यापार लाभ देगा। नौकरी में विशिष्ट योग्यता पदेन लाभ दिलवाएगी। महिला-छात्रवर्ग को टेक्सटाइल्स मिल्स से जुड़े क्षेत्र में अक्सर मिलेगा।

शुभ रंग : नारंगी, गहरा काला

शुभ अंक: 1, 8 दिशा: आग्नेय, मध्यदक्षिण

अनुकूल सलाह : कार्य सूची पर विशेष फोकस सफलता देगा।

03. Gemini Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : मिथुन साप्ताहिक राशिफल

राशि पर चन्द्रमा का गोचर नए निर्णयों की और आकर्षित करेगा! किसी के माध्यम से नए प्रोजेक्ट सामने आएगा। सोच-विधार कर निर्णय लें। व्यापार में पुराने व्यवसाय का लाभ मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का मन बनेगा। महिला-छात्रवर्ग को एनालिसिस/
कॉमर्शियल स्ट्रेटेजी से जुड़े क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : फिरोजी, गहरा लाल

शुभ अंक: 3, 9 विशा : पश्चिम, उत्तर

अनुकूल सलाह : अपने परायों का ज्ञान रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Must Read- Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022- मकर से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह